Tuesday, April 7, 2026
27.3 C
Bhopal

बेटी के लिए घी मांगा तो मार दी कुल्हाड़ी

ग्वालियर में एक महिला ने 4 साल की बेटी की रोटी में लगाने के लिए ‘घी’ मांगा तो पति ने सिर में कुल्हाड़ी मार दी। महिला के सिर में 7 टांके आए हैं। घटना दो दिन पहले बहोड़ापुर इलाके की है।

महिला का कहना है कि पति घी, तेल और खाने का सामान ताले में रखता है। मुझे और मेरी बेटी को तरसाता है। जब महिला बहोड़ापुर थाना पहुंची तो पुलिस ने कुल्हाड़ी की जगह सिर में डंडा मारना मामला दर्ज करते समय लिखा है। इसके खिलाफ मंगलवार को महिला अपनी बेटी को लेकर जनसुनवाई में पहुंची है। महिला की शिकायत पर अफसरों ने जांच के लिए निर्देशित किया है।

बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के किशनबाग में सीमा शाक्य की 4 साल की बेटी भी है। वह और उसका पति वीरेंद्र शाक्य मजदूरी करने का काम करते हैं। मंगलवार को सीमा शाक्य घायल हालत में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची। यहां पुलिस अधिकारियों से शिकायत कर पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगाई।

घी के डिब्बे को ताले में रख दिया

सीमा का कहना था कि पति वीरेंद्र रात के वक्त घी से रोटी लगाकर खाना खा रहा था। खाना खाने के बाद उस घी के डिब्बे में ताला लगा कर रख दिया। जब उसने अपनी 4 साल की बेटी को घी से रोटी खिलाने के लिए घी मांगा तो उसने गुस्से में आकर गाली-गलौज शुरू कर दी।

विरोध किया तो कुल्हाड़ी सिर में मारकर उसे घायल कर दिया। इतना ही नहीं पति उसे कहता है कि वह घी अपने मायके से लेकर आई है क्या। बेटी होने की वजह से वह ऐसा अत्याचार उस पर और उसकी बेटी पर करता रहता है।

जिसकी शिकायत उसने थाने में की लेकिन पुलिस ने कुल्हाड़ी के बजाय डंडा सिर में मारने की FIR लिखी है, जबकि मेरे सिर में सात टांके आए हैं। उसके अत्याचार से परेशान होकर वहा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अपनी फरियाद लेकर आई है। सीएसपी आयुष गुप्ता ने उसकी बात को सुन उसके पति के खिलाफ उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

महिला सीमा शाक्य ने पुलिस को बताया-

पति मुझसे और मेरी बेटी से नफरत करता है। घर में खाने पीने की सामग्री को ताला में बंद करके रखता है। हम पल-पल बेइज्जत हो रहे हैं। सिर्फ बेटी के लिए घी मांगने पर उसने यह जानलेवा हमला किया है। वह कई साल से इसी तरह प्रताड़ित कर रहा है।

सीएसपी आयुष गुप्ता ने कहा-

बहोड़ापुर थाना क्षेत्र का मामला है। एक महिला ने अपने पति के खिलाफ शिकायत की है। किसी न किसी बात पर उसका विवाद होता रहता है। इस बार ‘घी’ को लेकर उसके पति से विवाद हुआ है। बेटी को ‘घी’ खाने के लिए नहीं दिया ऐसा उसका कहना है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

Hot this week

एमपी में ईंधन का संकट नहीं: रोज बुक हो रहे 2.20 लाख सिलेंडर, कालाबाजारी पर सख्ती

​भोपाल। मध्य प्रदेश में एलपीजी और पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति...

भोपाल के 35 इलाकों में कल गुल रहेगी बिजली

भोपाल। शहर के करीब 35 रिहायशी इलाकों में मंगलवार...

जमीनी विवाद में महिला की गरिमा से खिलवाड़, 3 महिलाओं समेत 5 पर केस दर्ज

​धामनोद (धार)। जिले के धामनोद थाना क्षेत्र में रविवार...

बड़ा तालाब को बचाने की बड़ी मुहिम: भदभदा से शुरू हुई अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई

​भोपाल। राजधानी की लाइफलाइन 'बड़ा तालाब' को अतिक्रमण मुक्त...

Topics

एमपी में ईंधन का संकट नहीं: रोज बुक हो रहे 2.20 लाख सिलेंडर, कालाबाजारी पर सख्ती

​भोपाल। मध्य प्रदेश में एलपीजी और पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति...

भोपाल के 35 इलाकों में कल गुल रहेगी बिजली

भोपाल। शहर के करीब 35 रिहायशी इलाकों में मंगलवार...

जमीनी विवाद में महिला की गरिमा से खिलवाड़, 3 महिलाओं समेत 5 पर केस दर्ज

​धामनोद (धार)। जिले के धामनोद थाना क्षेत्र में रविवार...

बड़ा तालाब को बचाने की बड़ी मुहिम: भदभदा से शुरू हुई अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई

​भोपाल। राजधानी की लाइफलाइन 'बड़ा तालाब' को अतिक्रमण मुक्त...

आयुष्मान भारत योजना: नियमों में ढिलाई पर बड़ी स्ट्राइक, 126 अस्पतालों की मान्यता रद्द

​भोपाल/इंदौर/ग्वालियर/जबलपुर: मध्यप्रदेश में आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img