Wednesday, February 11, 2026
27.1 C
Bhopal

महिला ने बात बंद की, तो पति को किया अगवा:भोपाल में बेसबॉल बैट से पीटा, कार में डालकर ले गए थे, 6 गिरफ्तार

भोपाल में 6 दिसंबर को युवक का अपहरण उसकी पत्नी के दोस्त ने अपने साथियों के साथ मिलकर किया था। रविवार को पुलिस ने आरोपी और उसके 5 साथियों को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना कोलार के सर्वधर्म इलाके की है। दोपहर के समय हेमराज परते सैलून से शेव कराकर बाहर निकला था, तभी आरोपी उसे अर्टिगा कार (एमपी07-जेडएम-5735) में डालकर ले गए थे।

डीसीपी जितेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया, ‘हेमराज की पत्नी पिंकी की ब्यावरा (राजगढ़) के रहने वाले गोलू पूर्विया से इंस्टा पर दोस्ती थी। दोनों बात करते थे। पिंकी ने जब बात करना बंद कर दिया, तो गोलू ने उसे पति को अगवा कर लेने धमकी दी थी।’

अर्टिगा से अपहरण, ब्यावरा में बदली कार

डीसीपी ने बताया, ‘6 दिसंबर को हेमराज के अपहरण की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, तो अर्टिगा कार ब्यावरा की ओर जाती दिखी। इसकी जानकारी ब्यावरा पुलिस को दी गई। वहां की पुलिस ने राजगढ़ चौराहे पर इस कार को रोक लिया।

कार में ड्राइवर बृजमोहन लोधा और सतीश सोंधिया मिले। इन्होंने बताया कि हेमराज को गोलू, उसके साथी सत्या गुर्जर, रवि सोंधिया, अरुण सेन, घनश्याम लोधी, राहुल गुर्जर ले गए हैं। ब्यावरा से वे दूसरी कार (स्विफ्ट डिजायर) से निकल चुके हैं। इन सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वारदात में इस्तेमाल दोनों कारें भी जब्त की गई हैं।’

महिला पर साथ रहने का दबाव डालने का प्लान था आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि सब कुछ गोलू के कहने पर किया था। प्लानिंग थी कि हेमराज को बंधक बनाकर वीडियो कॉल पर पिंकी को दिखाया जाता। इसके बाद पति को छोड़ने के बदले उस पर गोली के साथ रहने के लिए दबाव बनाया जाता। इससे पहले ही पुलिस एक्टिव हो गई। लगातार दबिश से घबराकर उन्होंने 6 दिसंबर की की शाम को ही हेमराज को ब्यावरा बस स्टैंड के पास छोड़ दिया था।

हत्याकांड में फरार चल रहा था हेमराज

दो साल पहले बागसेवनिया में होलिका दहन के दौरान हुए विवाद में युवकों ने एक युवक की हत्या कर दी थी। इस मामले में हेमराज आरोपी था, तब से ही फरार चल रहा था।

Hot this week

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...

मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष का गैस राहत अस्पताल में छापा, बदहाली देख बिफरे डॉ. सिंह

मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप...

हनीट्रैप के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरफ्तार

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र में बदरवास के गल्ला व्यवसायी...

तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो मासूम बच्चियों की मौत

सतना। सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाडीखेरा–सतना मार्ग पर तेज...

Topics

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...

हनीट्रैप के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरफ्तार

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र में बदरवास के गल्ला व्यवसायी...

तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो मासूम बच्चियों की मौत

सतना। सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाडीखेरा–सतना मार्ग पर तेज...

महिला से 1.26 लाख रुपये की ठगी

ग्वालियर। सिरोल इलाके में रहने वाली महिला बैंक कर्मचारी...

भोपाल में छात्रा का बाथरूम में मिला शव

भोपाल। कोहेफिजा इलाके में रहने वाली गांधी मेडिकल कालेज...

ऑनलाइन गेम की लत के कारण चुराए मां के 15 लाख के जेवर

एक नाबालिग ऑनलाइन गेम में पैसे हारने के बाद...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img