Tuesday, April 7, 2026
27.3 C
Bhopal

महिला ने शादी के 7 महीने बाद किया सुसाइड

भोपाल के जहांगीराबाद इलाके में रहने वाली नवविवाहिता ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। घटना मंगलवार शाम की है। पुलिस ने बॉडी को हमीदिया अस्पताल की मर्चूरी में रखवा दिया था। बुधवार दोपहर जब बॉडी परिजनों को सौंपी गई तो महिला के गले में पहना सोने का मंगलसूत्र नहीं था। परिजनों का आरोप है कि शव रखवाते समय मंगलसूत्र गले में था। परिजनों ने डीन कार्यालय में शिकायती आवेदन दिया है।

जहांगीराबाद टीआई सीबी राठौर ने बताया कि 20 वर्षीय लक्ष्मी विश्वकर्मा पति दीपक विश्वकर्मा बरेली जिला रायसेन निवासी थी। दीपक भी वहीं का रहने वाला है। शादी के बाद दीपक काम की तलाश में भोपाल आया था। दोनों की शादी फरवरी में हुई थी। करीब पांच महीने से दोनों बरखेड़ी में किराए का कमरा लेकर रह रहे थे। पति घटना के समय घर पर नहीं था।

घर में अकेली थी तब किया सुसाइड

पत्नी घर में अकेली थी। पड़ोसियों ने उसे पत्नी की मौत की सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कार्रवाई की, बॉडी को हमीदिया अस्पताल पहुंचाया। बुधवार को उसका पीएम कराया गया है। परिजनों के आरोपों की जांच हमीदिया अस्पताल के डीन कराएंगे।

पिता बोले-ससुराल पक्ष पर कोई संदेह नहीं

मृतका के पिता हल्के विश्वकर्मा ने बताया कि उन्हें दामाद और ससुराल वालों पर किसी प्रकार का संदेह नहीं है। बेटी ने कभी किसी परेशानी का जिक्र भी नहीं किया। लिहाजा सुसाइड के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

पति बोला मंगलसूत्र चोरी गया

मृतका के पति दीपक ने बताया कि पत्नी को जब अस्पताल लाए गले में मंगलसूत्र था। शव मर्चुरी में रखवाने से पहले तक उसके गले में मंगलसूत्र था। पीएम के बाद जब बॉडी को सौंपी गई तो मंगलसूत्र चोरी जा चुका था।

प्रभारी डीन डॉ. आरपी कौशल ने कहा

शिकायत के आधार पर फॉरेंसिक विभाग से जबाव मांगा गया है। मामले की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Hot this week

एमपी में ईंधन का संकट नहीं: रोज बुक हो रहे 2.20 लाख सिलेंडर, कालाबाजारी पर सख्ती

​भोपाल। मध्य प्रदेश में एलपीजी और पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति...

भोपाल के 35 इलाकों में कल गुल रहेगी बिजली

भोपाल। शहर के करीब 35 रिहायशी इलाकों में मंगलवार...

जमीनी विवाद में महिला की गरिमा से खिलवाड़, 3 महिलाओं समेत 5 पर केस दर्ज

​धामनोद (धार)। जिले के धामनोद थाना क्षेत्र में रविवार...

बड़ा तालाब को बचाने की बड़ी मुहिम: भदभदा से शुरू हुई अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई

​भोपाल। राजधानी की लाइफलाइन 'बड़ा तालाब' को अतिक्रमण मुक्त...

Topics

आयुष्मान भारत योजना: नियमों में ढिलाई पर बड़ी स्ट्राइक, 126 अस्पतालों की मान्यता रद्द

​भोपाल/इंदौर/ग्वालियर/जबलपुर: मध्यप्रदेश में आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img