UPटॉप-न्यूज़

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 4 नए कैबिनेट मंत्री बने

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले उत्तर प्रदेश में योगी सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार हो गया। मंगलवार को 4 नए चेहरों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। सभी को कैबिनेट का दर्जा दिया गया है। नए मंत्रियों में सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर, भाजपा एमएलसी दारा सिंह चौहान, साहिबाबाद से भाजपा विधायक सुनील शर्मा और रालोद के दलित चेहरे अनिल कुमार हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

नए बने चार मंत्रियों में से 3 दूसरे दलों से भाजपा में आए हैं। राजभर 9 महीने पहले सपा छोड़कर एनडीए गठबंधन में शामिल हुए थे। दारा सिंह चौहान भी सपा से भाजपा में आए हैं। एनडीए से गठबंधन के बाद रालोद विधायक अनिल कुमार को मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। इसके अलावा, 2022 विधानसभा चुनाव में यूपी में सबसे ज्यादा वोट से जीतने वाले भाजपा विधायक सुनील शर्मा को भी जगह मिली है।

योगी कैबिनेट में कुल 52 मंत्री थे। अब यह संख्या बढ़कर 56 हो गई। सरकार में 60 मंत्री बनाए जा सकते हैं। ऐसे में अभी भी 4 मंत्रियों की जगह खाली है। नए मंत्रियों के बाद योगी सरकार में अब 22 कैबिनेट मंत्री, 14 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 20 राज्यमंत्री हैं।

योगी सरकार में अब सामान्य वर्ग के 24, OBC वर्ग के 22 और SC-ST वर्ग के मंत्रियों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। 25 मार्च 2022 को योगी सरकार 2.0 का शपथ ग्रहण हुआ था।

https://www.highratecpm.com/npsxwf16?key=565d06ab35720384afe881c0e7364770

One thought on “योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 4 नए कैबिनेट मंत्री बने

Comments are closed.