Wednesday, February 18, 2026
28.1 C
Bhopal

युवतियों के साथ पकड़ाया युवक, सेक्स रैकेट का शक

इंदौर में पुलिस ने गुरुवार रात को एक फ्लैट से युवक-युवतियों को संदिग्ध हालात में पकड़ा था। यहां से फैजान उर्फ गोल्डी नाम के मुख्य आरोपी को भी फ्लैट से गिरफ्तार किया गया। इस मामले में पुलिस ने देह व्यापार की आशंका जताई है।

आरोपी फैजान के मोबाइल में कई अश्लील चैट और वीडियो मिले हैं। साथ ही एक डायरी भी मिली है, जिसमें 200 से ज्यादा लोगों के मोबाइल नंबर हैं।

मामला लसूडिया इलाके में गुरुवार रात का है। हिंदूवादी जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को जानकारी दी थी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने फ्लैट पर छापा मारा। तलाशी के दौरान आरोपी फैजान के पास से नकली पिस्टल, लाइटर की तरह दिखने वाली रिवाल्वर और तलवार समेत कुछ आपत्तिजनक चीजें बरामद हुई। डीसीपी अभिनव विश्वकर्मा ने बताया कि फैजान पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

एडीशनल डीसीपी: ह्यूमन ट्रैफिकिंग के एंगल पर कर रहे जांच एडीशनल डीसीपी अमरेन्द्र सिंह ने बताया –

फैजान निवासी महालक्ष्मी नगर के मोबाइल में काफी अश्लील वीडियो और डिटेल मिली है। इसके साथ ही कई कस्टमरों और ब्रोकर के नंबर मिले हैं। इससे पता चलता है कि आरोपी देह व्यापार में लिप्त है। फैजान के मामले में ह्यूमन ट्रैफिकिंग को लेकर जांच कर रहे हैं। आरोपी से पूछताछ कर रहे हैं।

युवतियों से जबरन देह व्यापार कराने का आरोप पुलिस को मौके से एक डायरी मिली है। इसमें 200 से ज्यादा मोबाइल नंबरों के साथ कस्टमरों के नाम लिखे हुए हैं। इससे अंदेशा है कि वह युवतियों को देह व्यापार में धकेल रहा था। हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक राजकुमार टैटवाल और मानसिंह राजावत ने फैजान पर बंधक बनाकर लड़कियों से देह व्यापार कराने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

ब्रोकर्स को लड़कियों की फोटो भेजकर चैटिंग फैजान के मोबाइल में कई ब्रोकरों से की गई चैटिंग भी मिली है। इसमें वह लड़कियों की फोटो भेजकर चैटिंग कर रहा है। पुलिस को कुछ ब्रोकर्स के वीडियो भी मिले हैं। साथ ही कुछ वीडियोज में फैजान लड़कियों को नशे की हालत में जबरन शराब पिलाकर डांस भी करवा रहा है। एक वीडियो में तो उसे एक युवती को गांजे का नशा कराते हुए भी देखा गया है।

देवास का रहने वाला आरोपी फैजान हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक राजकुमार टैटवाल ने कहा कि फैजान कई युवतियों को बंधक बनाकर देह व्यापार में धकेल रहा था। उसकी गतिविधियां इंदौर में लंबे समय से चल रही थीं। टैटवाल की शिकायत के बाद टीआई तारेश सोनी मामले की जांच कर रहे हैं। जांच में सामने आया है कि फैजान मूल रूप से देवास का रहने वाला है। वहीं इंदौर में करीब 1 साल से रह रहा था।

एडीशनल डीसीपी: ह्यूमन ट्रैफिकिंग के एंगल पर कर रहे जांच एडीशनल डीसीपी अमरेन्द्र सिंह ने बताया कि फैजान निवासी महालक्ष्मी नगर के मोबाइल में काफी अश्लील वीडियो और डिटेल मिली है। इसके साथ ही कई कस्टमरों और ब्रोकर के नंबर मिले है। इससे पता चलता है कि आरोपी देह व्यापार में लिप्त है। फैजान के मामले में ह्यूमन ट्रैफिकिंग को लेकर जांच कर रहे हैं। आरोपी से पूछताछ कर रहे हैं।

Hot this week

पढ़ाई की खातिर मौत से सामना: 400 KV के हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ी विवाहिता

​इंदौर (बौरसी): शिक्षा की अलख जब जुनून बन जाए,...

घर में घुसकर विवाहिता से छेड़छाड़, रिश्तेदार पर केस दर्ज

​इंदौर | शहर के आजाद नगर इलाके में रिश्तों...

भोपाल के 20 इलाकों में कल 6 से 7 घंटे गुल रहेगी बिजली

भोपाल | राजधानी के करीब 20 प्रमुख इलाकों में...

Topics

भोपाल के 20 इलाकों में कल 6 से 7 घंटे गुल रहेगी बिजली

भोपाल | राजधानी के करीब 20 प्रमुख इलाकों में...

“महंगाई की मार: चूल्हा हुआ ठंडा, तो सड़कों पर उतरी ‘रसोई संसद'”

भोपाल | राजधानी में विधानसभा सत्र की गहमागहमी के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img