Tuesday, February 24, 2026
19.7 C
Bhopal

छोटे भाई ने बड़े पर कट्टे से किया फायर

शिवपुरी जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई में गोली मार दी। बाद में परिजनों ने घायल बड़े भाई को उपचार के लिए पहले बैराड़ के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, बाद में उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। बताया गया हैं कि छोटे भाई ने अवैध कट्टे से अपने बड़े भाई को गोली मारी थी। गोली उसके हाथ में धंसी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी हैं।

जानकारी के मुताबिक, नेहरगड़ा गांव बनवारी लाल पुत्र जगन्नाथ यादव (35) का जमीन को लेकर विवाद छोटे भाई राजेश यादव से चल था। शनिवार को भी दोनों भाइयों के बीच सुबह दस बजे विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि राजेश यादव ने अपने बड़े भाई बनवारी यादव पर गोली चला दी। 12 बोर की गोली बनवारी के कंधे और हाथ पर लगी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बनवारी उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।

बैराड़ थाना प्रभारी विकास यादव का कहना है कि घायल बनवारी यादव का मेडिकल कराया जा रहा हैं। बयानों के बाद आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओं में मामला दर्ज किया जाएगा।

Hot this week

भोपाल कल 15 इलाकों में 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल | राजधानी के करीब 15 प्रमुख इलाकों में...

भोपाल: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को रौंदा, एक महीने पहले ही हुई थी युवक की शादी

​दानापानी रोड पर भीषण हादसा; कारपेंटर शुभांकर की मौके...

ब्यूटीशियन को बंधक बनाकर कई शहरों में किया रेप, धर्म बदलने का भी बनाया दबाव

राजधानी में रूह कंपा देने वाली वारदात; नशीली चाय...

Topics

भोपाल कल 15 इलाकों में 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल | राजधानी के करीब 15 प्रमुख इलाकों में...

ई-केवाईसी के नाम पर डाटा ऑपरेटर से 5 लाख की ठगी

इंदौर | शहर में साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img