Monday, March 30, 2026
35.1 C
Bhopal

भोपाल में दोस्त का इंतजार कर रहे युवक से लूट

बागसेवनिया इलाके में सोमवार सुबह सड़क पर खड़े युवक के साथ मोबाइल लूट की वारदात सामने आई है। वारदात के समय फरियादी अपने दोस्त का इंतजार कर रहा था। मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। लूट करने वाले दोनों युवक स्कूटी पर सवार थे। पुलिस हुलिया के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

एएसआई मनोज शर्मा के मुताबिक मयूर विहार कॉलोनी निवासी अजहर खान पुत्र रमजान खान (26) प्राइवेट काम करता है। सोमवार की सुबह अजहर खान अपने दोस्त बॉबी खान के साथ हबीबगंज अंडर ब्रिज पुलिया के पास खड़े होकर आर्यन का इंतजार कर रहे थे। तभी स्कूटी पर सवार तीन बदमाश आए और बॉबी खान के हाथ से उसका मोबाइल फोन झपटकर ले गए। जब दोनों दोस्त कुछ समझ पाते बदमाश मौके से फरार हो चुके थे।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

वारदात के बद्द युवक थाने पहुंचा और एफआईआर दर्ज कराई। आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी खंगाल रही है। जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी के दावे किए जा रहे हैं।

Hot this week

भोपाल: एडमिशन और नौकरी का झांसा देकर नाबालिग से गैंगरेप, चार हिरासत में

​भोपाल। राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में एक 17...

नेशनल कुराश चैंपियनशिप: भोपाल की श्रेया यादव ने जीता कांस्य पदक

​भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की होनहार खिलाड़ी श्रेया...

Topics

भोपाल: एडमिशन और नौकरी का झांसा देकर नाबालिग से गैंगरेप, चार हिरासत में

​भोपाल। राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में एक 17...

नेशनल कुराश चैंपियनशिप: भोपाल की श्रेया यादव ने जीता कांस्य पदक

​भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की होनहार खिलाड़ी श्रेया...

भोपाल: बिजली बिल अपडेट करने के नाम पर कारोबारी से 5.5 लाख की ठगी

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन इलाके में साइबर जालसाजों...

बैंक मैनेजर को झांसा देकर युवक ने पार किए लाखों, पुलिस ने दर्ज की FIR”

सागर। शहर के गोपालगंज थाना क्षेत्र में जालसाजी का...

अगरबत्ती फैक्ट्री में दो बहनों से दरिंदगी, तीन पर केस दर्ज

​नामली (रतलाम)। जिले के नामली क्षेत्र में मानवता को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img