उत्तरी हवाओं में घुली पश्चिमी गरमाहट, जबलपुर में ठंड से मिली राहत
उत्तरी हवाओं में घुली पश्चिमी गरमाहट से बुधवार को भी ठंड से काफी हद तक राहत रही। सुबह-सुबह जरूर ठंड का असर कायम रहा। लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ रहा है ठंड का असर वैसे- वैसे कम हो रहा है। सूरज की तेज धूप के कारण दिन में अब कम लोग ही गर्म कपड़े पहनकर निकल रहे है। तापमान में भी लगातार उछाल देखा जा रहा है। पिछले छह दिनों में दिन का अधिकतम तामपान करीब सात डिग्री तक बढ़ कर 19 से 27 डिग्री पर पहुंच गया है, जबकि न्यूनतम तापमन भी छह डिग्री से करीब पांच डिग्री उछल कर 12 डिग्री पर आ गया है। जिससे वातावरण में ठंडक का अहसास कम हो गया है। लोगों को कडाकें की ठंड से मुक्ति मिल गई है।तीन फरवरी के बाद फिर बदल सकता है मौसम: हालांकि तीन या चार फरवरी के बाद मौसम एक बार फिर बदल सकता है। माैसम विभाग के मुताबिक हिमालयीन क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के संकेत मिल रहे हैं। इसके असर से हवाओं का रुख उत्तरी से कभी दक्षिण-पश्चिमी तो कभी उत्तरी-पश्चिमी हो रहा है। मंगलवार को भी दो से तीन किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से उत्तरी पश्चिमी हवाएं चलती रही। जिससे ठंड लगातार कमजोर पड़ रही है। धूप की चुभन बढ़ने लगी है। मौसम विभाग की माने तो तापमान दो से तीन डिग्री तक अभी और बढ़ेगा। तीन या चार फरवरी के बाद हिमालीयन क्षेत्रों में बर्फबारी होने से तापमान में फिर गिरावट आ सकती है जिससे वापस सर्दी का अहसास बढ़ सकता है।
तापमान में ऐसे आ रहा उछालदिन – अधिकतम – न्यूनतम27 जनवरी – 19.6 – 6.528
जनवरी – 20.2 – 6.429
जनवरी – 23.0 – 6.030
जनवरी – 26.1 – 8.531
जनवरी – 27.3 – 9.801
फरवरी – 27.2 – 11.0