Thursday, February 12, 2026
27.1 C
Bhopal

जबलपुर में भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष वीडी शर्मा ने कहा- कांग्रेस घर तक ही सीमित हो गई

जबलपुर, नईदुनिया प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कांग्रेस के घर-घर चलो अभियान पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास अब केवल घर जाने का रास्ता ही बचा हुआ है क्योंकि वह घर तक ही सीमित रह गई है। विष्णुदत्त शर्मा सोमवार को बूथ विस्तारक योजना के तहत बरगी विधानसभा क्षेत्र के भेड़ाघाट में आए थे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से चर्चा में यह बात कही। उन्हाेंने पंचायत चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि भाजपा सरकार तो पंचायत चुनाव करवाना चाह रही थी लेकिन कांग्रेस ने अड़ंगा लगा दिया। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव होना चाहिए। उन्होंने बूथ विस्तारक योजना की जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा का लक्ष्य हर बूथ में 50 फीसद वोट हासिल करना है इसी मुहिम में कार्यकर्ता लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि मप्र के 65 हजार बूथों को मजबूत बनाने के काम में संगठन उतरा हुआ है। सभी बूथों को डिजिटल किया जा रहा है।

बूथ विस्तारक योजना में कार्यकर्ताओं से मिले : जबलपुर ग्रामीण के भेड़ाघाट मंडल में प्रदेश अध्यक्ष और सांसद विष्णुदत्त शर्मा पहुंचे। यहां उन्होंने बूथ विस्तारक योजना को देखा और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। बूथ समिति के सत्यापन के साथ बूथ डिजिटलाइजेशन के काम की समीक्षा भी की। विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि बूथ विस्तार योजना में 10 घंटे 10 दिन देकर कुल 100 घंटे संगठन कार्य को समर्पित करें। यहीं कुशाभाऊ ठाकरे की 100वीं जयंती पर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। भेड़ाघाट नगर परिषद के सभाग्रह में बैठक का आयोजन हुआ।

भेड़ाघाट के वार्ड क्रमांक 5 के बूथ क्र. 189 में बूथ विस्तारक के रूप में प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं जबलपुर सांसद राकेश सिंह शामिल हुए। विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भाजपा के नगर परिषद, नगर पालिक सदस्य के साथ विधायक, लोकसभा सदस्य भी तब बनेंगे जब बूथ मजबूत होगा। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने बूथ सदस्यों का परिचय भी प्राप्त किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकारें अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं पर तो काम कर ही रही है, वहीं इस देश से भ्रष्टाचार की समस्या का भी निवारण हुआ है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से विनोद गोंटिया अध्यक्ष पर्यटन विकास निगम, भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष रानू तिवारी, पूर्व विधायक प्रतिभा सिंह, पूर्व युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष धीरज पटेल, बूथ समिति अध्यक्ष नितिन गुप्ता, महिला मोर्चा अध्यक्ष अलका गर्ग सहित बूथ समिति सदस्य व पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष संदीप शुक्ला एवं आभार जिला महामंत्री राजकुमार पटेल द्वारा किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष ने किया चाय नास्ता : बूथ विस्तारक के रूप में भेड़ाघाट प्रवास के दौरान प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बूथ में निवासरत अच्छेलाल आदिवासी के निवास पहुंचकर चाय नास्ता किया और परिवार की कुशलक्षेम जानी।

कमल पुष्प अभियान के तहत सम्मान : प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त और सांसद राकेश सिंह ने कमल पुष्प अभियान के तहत भेड़ाघाट मंडल में हरे कृष्ण आश्रम में स्वामी रामचन्द्र दास एवं विद्यासागर दुबे, सुखराम पटेल, शारदा प्रसाद दुबे का सम्मान कर उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर वरिष्ठजनों ने अपने संस्मरण सुनाए।

Hot this week

इंदौर में फैक्ट्री मजदूर की गला रेतकर हत्या, रेलवे पटरी के पास मिला शव

​इंदौर | शहर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में गुरुवार...

चेन्नई एयरपोर्ट पर स्टोर खोलने के नाम पर स्टार्टअप महिला से 66 लाख की ठगी

​बड़ी कार्रवाई: 'विदवेदा' कंपनी के डायरेक्टर पर क्राइम ब्रांच...

नाबालिग को खुदकुशी के लिए मजबूर करने वाला मां का प्रेमी गिरफ्तार

ग्वालियर। शहर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में करीब पांच...

Topics

इंदौर में फैक्ट्री मजदूर की गला रेतकर हत्या, रेलवे पटरी के पास मिला शव

​इंदौर | शहर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में गुरुवार...

चेन्नई एयरपोर्ट पर स्टोर खोलने के नाम पर स्टार्टअप महिला से 66 लाख की ठगी

​बड़ी कार्रवाई: 'विदवेदा' कंपनी के डायरेक्टर पर क्राइम ब्रांच...

नाबालिग को खुदकुशी के लिए मजबूर करने वाला मां का प्रेमी गिरफ्तार

ग्वालियर। शहर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में करीब पांच...

ऐशबाग पुलिस ने दबोचा 5 हजारी इनामी बदमाश, पिस्टल और कारतूस बरामद

राजधानी की ऐशबाग थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई...

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img