Sunday, June 22, 2025
24.5 C
Bhopal

बैतूल में 4.2 डिग्री तक लुढ़का पारा, फसल पर जम गई ओस की बूंदें

उत्‍तर से आ रही बर्फीली हवाओं के असर से सूबा ठिठुर रहा है। बैतूल में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इससे जनजीवन भी खासा प्रभावित हो रहा है। जिले में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात इस सीजन की सबसे ठंडी रही। न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 4.2 डिग्री पर पहुंच गया।सर्द हवाओं के असर से बैतूल बाजार क्षेत्र में शुक्रवार सुबह खेतों में फसलों पर ओस की बूंदें बर्फ में जम गईं। सुबह आठ बजे तक फसल पर ओस जमी नजर आई। बैतूल बाजार के किसान धीरेंद्र वर्मा ने बताया कि रात को कड़ाके की ठंड से खेतों में बर्फ जमी नजर आई। इस ठंड से से गेंहू की फसल को को बहुत फायदा पहुंचा है, लेकिन चना और मटर की फसल को नुकसान होने की संभावना है| किसान सुनील वर्मा ने बताया कि आज सुबह सब्जियों की फसल पर बर्फ जमी पाई गई फूल गोभी और आलू की ठोस बर्फ जमी हुई थी।

कृषि विज्ञान केंद्र बैतूल बाजार के कार्यक्रम समन्वयक विजय वर्मा ने बताया कि मौसम विभाग के अनुसार दो दिन और कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। बैतूलबाजार में शुक्रवार सबसे ठंडी रात रही है। ठंड से गेंहू की फसल को बहुत फायदा है लेकिन इतनी ठंड और बर्फ जमने की स्थिति में सब्जियों और दलहनी फसलों पर पाला पड़ने की आशंका भी है। किसान सब्जियों और दलहनी फसलों के बीच धुआं करें और सिंचाई करे ताकि फसल को पाले से बचाया जा सके।

Hot this week

सोनम इंदौर के जिस फ्लैट में रुकी,वहां से बैग गायब:5 लाख रुपए कैश और एक पिस्टल थी

इंदौर के देवास नाका स्थित हीराबाग कॉलोनी में लोकेंद्र...

पत्नी ने मारपीट का बदला लेने किया पति का मर्डर

जबलपुर में पिटाई से नाराज महिला ने पति के...

शादी का झांसा देकर विधवा से दुष्कर्म

शाजापुर जिले में शादी का झांसा देकर एक विधवा...

हनी ट्रैप केस में आरोपी दंपति की जमानत याचिका खारिज

मंदसौर में हनी ट्रैप के मामले में जेल में...

Topics

पत्नी ने मारपीट का बदला लेने किया पति का मर्डर

जबलपुर में पिटाई से नाराज महिला ने पति के...

शादी का झांसा देकर विधवा से दुष्कर्म

शाजापुर जिले में शादी का झांसा देकर एक विधवा...

हनी ट्रैप केस में आरोपी दंपति की जमानत याचिका खारिज

मंदसौर में हनी ट्रैप के मामले में जेल में...

फिल्मी स्टाइल में 76KG चांदी की डकैती डालने वाले अरेस्ट

इंदौर के संयोगितागंज थाना क्षेत्र में हुई 76 किलो...

तीन निर्माण एजेंसियों पर कार्रवाई करेगा पीडब्ल्यूडी

लोक निर्माण विभाग की सड़कों का घटिया निर्माण करने...

पूर्व मुख्य सचिव और सहयोगी की लोकायुक्त में जांच शुरू

लोकायुक्त भोपाल ने कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक पारस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img