Tuesday, February 24, 2026
27.8 C
Bhopal

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की जुबान फिसली, जबलपुर में कहा- पांच राज्यों में कांग्रेस सरकार बनाएगी

मध्य प्रदेश सरकार में परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की गुरुवार को एक कार्यक्रम में जुबान फिसल गई। उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश समेत पांच राज्यों के चुनाव में सभी जगह कांग्रेस की सरकार बनेगी। हालांकि पाटन विधायक अजय विश्नोई ने उन्हें धीरे से टोक दिया। इसके बाद उन्होंने अपनी बात को पलटने का प्रयास किया। उन्होंने भूल सुधार करते हुए कहा कि दरअसल वह कहना चाहते हैं कि पांच राज्यों के चुनाव में सभी जगह भाजपा की सरकार बनेगी, वह तो भूल से कांग्रेस मुंह से निकल गया वह कांग्रेस की जगह भाजपा कहना चाहते थे। परिवहन मंत्री जबलपुर के पाटन में तहसील भवन के भूमिपूजन कार्यक्रम में गुरुवार को आए थे। पाटन विधायक अजय विश्नोई ने इस बारे में उन्हें इशारा किया लेकिन तब तक जुबान फिसल चुकी थी। इस बारे में भाजपा में ही काफी चर्चा चल रही है।

गोविंद सिंह की इस जुबानी चूक पर कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि गोविंद सिंह दिल से भाजपाई नहीं बन पाए हैं। यही कारण है कि गाहे-बगाहे जुबान से सच निकल ही आता है। उन्होंने इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर भी चुटकी ली। पाटन में तहसील व एसडीएम कार्यालय के निर्माण पर परिवहन मंत्री ने इसका श्रेय क्षेत्रीय विधायक अजय विश्नोई को दिया। उन्होंने कहा कि अजय विश्नोई यहां तहसील कार्यालय व एसडीएम कार्यालय बनाने के लिए काफी समय से प्रयत्न कर रहे हैं। मालूम हो कि यह 8.30 करोड़ की लागत से बनाया जा रहा है।

परिवहन सेवाएं आनलाइन : परिवहन मंत्री ने कहा कि परिवहन विभाग की कई सेवाएं आनलाइन हो गई हैं। इससे लोगों को कार्यालय आने की जरूरत नहीं है। लोग आनलाइन सेवाओं से घर बैठे ही परिवहन से संबंधित सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनता की सुविधा के लिए बेहतर कार्य कर रही है।

Hot this week

भोपाल कल 15 इलाकों में 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल | राजधानी के करीब 15 प्रमुख इलाकों में...

भोपाल: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को रौंदा, एक महीने पहले ही हुई थी युवक की शादी

​दानापानी रोड पर भीषण हादसा; कारपेंटर शुभांकर की मौके...

ब्यूटीशियन को बंधक बनाकर कई शहरों में किया रेप, धर्म बदलने का भी बनाया दबाव

राजधानी में रूह कंपा देने वाली वारदात; नशीली चाय...

Topics

भोपाल कल 15 इलाकों में 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल | राजधानी के करीब 15 प्रमुख इलाकों में...

ई-केवाईसी के नाम पर डाटा ऑपरेटर से 5 लाख की ठगी

इंदौर | शहर में साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img