Tuesday, October 6, 2026
26.4 C
Bhopal

सीएम शिवराज ने 49 लाख किसानों के खाते में सिंगल क्लिक से पहुंचाई प्रधानमंत्री फसल बीमा की राशि

PM Fasal Bima in MP: बैतूल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बैतूल में प्रदेश के 49 लाख 85 हजार किसानों को 7618 करोड़ की राशि सिंगल क्लिक से बैंक खातों में जमा कराई। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल योजना की यह देश में सबसे बड़ी राशि का वितरण है। 7618 करोड़ तो हमने अभी खाते में जमा किए हैं। जब फसल खराब हुई तब 2876 करोड़ राहत की राशि दी गई थी। इस तरह कुल 10 हजार 494 करोड़ रुपये की राशि फसल बीमा और राहत राशि के रूप में दी गई है। इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार होती थी तब बीमा क्यों नहीं मिलता था। इसका जवाब सोनिया गांधी, राहुल गांधी, कमल नाथ और दिग्विजय सिंह को जवाब देना होगा। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी तो किसानों के साथ बड़ा पाप का काम किया गया। फसल बीमा की प्रीमियम की राशि ही प्रदेश सरकार ने नही कराई जिससे किसानों को फसल नुकसान होने पर कोई लाभ नहीं मिला।

naidunia

2003 तक दिग्विजय सिंह ने पूरे प्रदेश को तबाह और बर्बाद करेन का काम किया। 10 साल के दिग्विजय सिंह के कार्यकाल में किसानों को मात्र आठ करोड़ की राशि ही फसल नुकसान पर दी गई। जब कमल नाथ आए तो कई जगह बर्बाद हुई फसलों का सर्वे तक नहीं किया गया। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार ने बैतूल के एक लाख 28 हजार 474 किसानों को 376 करोड़ रुपये से अधिक की राशि आज फसल बीमा के लिए दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 22 माह के कार्यकाल में भाजपा की प्रदेश सरकार ने एक लाख 73 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि अलग-अलग माध्यमों से किसानों को दी गई है।कांग्रेसी केवल झूठे वादे और घोषणा करते हैं। जिन प्रदेशों में चुनाव हो रहे हैं वहां कह रहे कर्ज माफ कर देंगे। पर मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ में तो धेला भर भी नही किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान के कल्याण में हम कोई कसर नही छोड़ेंगे। बैतूल में छोटी बड़ी बैराज से बांध बनाने तक की कई योजनाएं हैं। जिनका भूमिपूजन किया गया। हर किसान के खेत में पानी पहुंचाने का काम किया जाएगा। नहरों से बहाकर नही पाइप से खींचकर पानी पहुंचाने की योजना बन रही हैं। बिना पानी के खेती नही होती। भाजपा सरकार ने हर हिस्से में सिंचाई की योजना बनाई है। 2024 तक नर्मदा के जल का पूरा उपयोग हमें करना है। कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। भगवान न करे कोई प्राकृतिक आपदा आए। किसान रात दिन मेहनत करता है। कई बार आपदा आती है फसल बर्बाद हो जाती है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों प्रदेश के जिन किसानों की फसलें ओलावृष्टि से नष्ट हुई हैं उन्हें जल्द ही राहत राशि सिंगल क्लिक से मिलेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी आश्चर्य करते हैं कि ये राशि ला कहां से रहे हैं। जब मन में सेवा की भावना होती है तो लक्ष्मी जी भी कृपा करती हैं। दो कोरोना की लहर आई। तीसरी चल रही है। कल हमने कई प्रतिबंध हटा दिए हैं। प्रधानमंत्री ने फ्री वैक्सीन लगवा रहे हैं। जिन लोगों ने नहीं लगवाए हैं वे लगवा लें। कांग्रेसी कहते थे ये मोदी वैक्सीन है फिर चुपचाप से लगवा आए। मास्क की सावधानी रखना। कोविड खत्म नही हुआ है। कामकाज चलना चाहिए। दो लहरों में हमने न तो विकास रूकने दिया और न ही काम।

गांव का गौरव दिवस मनाने का दिलाया संकल्प

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अपने गांव को संपूर्ण रूप से विकसित करना है। नर्मदा जयंती पर जैत का गौरव दिवस मनाया। हर व्यक्ति को हमने जमा किया। सरकार के साथ गांव के लोगों ने ही निर्णय लिया। अपने गांव का एक दिन गौरव दिवस मनाएं। गांव को आगे बढ़ाने का संकल्प लें। हर गांव का मास्टर प्लान बनाएं। तय करें कि एक साल में यह काम होंगे तो सुव्यवस्थित विकास होगा। अब गांव का भी मास्टर प्लान बनाया जाएगा। गांव अच्छी दिशा में आगे बढ़े।गांव के लिए गांववालों को भी कुछ करना होगा। अकेला मामा क्या क्या काम करे। प्रदेश को तेजी से आगे लेकर जाना है इसके लिए हम सबको मिलकर काम करना है। रोजगार के साधन गांव में होना चाहिए।

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री लगातार किसानों के हित में काम कर रहे हैं : कमल पटेल

बैतूल में किसानों को फसल बीमा की राशि का वितरण करने के लिए आयोजित कार्यक्रम को कृषि मंत्री कमल पटेल ने संबोधित करते हुए कहा कि सबके सहयोग से मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री, केंद्रीय कृषि मंत्री और मुख्यमंत्री द्वारा किसानों की आय दोगुना करने की दिशा में काम हो रहा है। कृषि विभाग के द्वारा उनके नेतृत्व में कार्य किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री पहले किसान हैं फिर मुख्यमंत्री हैं। मैं किसान पहले हूं, हमें किसानों का दर्द पता है। जब हम विपक्ष में थे तब किसानों के लिए लड़ाई लड़ते थे। आरबीसी में 100 रुपये की मदद भी नहीं मिलती थी। जब भाजपा आई तो आरबीसी में बदलाव किया तो अब लाखों की राशि मिलती है। फसल बीमा योजना बनाकर किसानों को मदद दी। सात साल तक प्रदेश कृषि कर्मण अवार्ड जीतता रहा। कृषि विकास दर 20 से 25 प्रतिशत बढ़ गई। खाद्यान्न उत्पादन के मामले में मध्यप्रदेश देश में पहले नंबर पर आ गया है।

किसानों को सहायता देने में भी सबसे आगे है। बीच में 15 माह के लिए कांग्रेस की सरकार आई थी। वह क्यों आई थी यह सबको पता है। दो लाख तक किसानों का कर्जा माफ, बेरोजगारों को हर माह भत्ता देने का झांसा दिया और सरकार बनाई लेकिन आज तक महिला समूह का न कर्ज माफ हुआ और न ही बुजुर्गों को पेंशन मिली। जब कमलनाथ को बददुआ दी अौर शिवराज जी को दुआ दी तो फिर से वे सेवा करने के लिए आ गए। अब तड़प रहे हैं सत्ता के लिए। कभी खेत में नही गए। वल्लभ भवन में बैठे रहे। अब विपक्ष में हैं तो सिर्फ ट्विटर पर काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, कांग्रेस सरकार ने15 माह में प्रदेश को गर्त में धकेल दिया। किसी किसान के खाते में राशि जमा नहीं हुई। जैसे ही शिवराज जी मुख्यमंत्री बने वैसे ही सात दिन में 2200 करोड़ का प्रीमियम जमा हुआ। पोर्टल दो बार खुलवाकर राशि जमा कराई। कांग्रेस ने एक और पाप किया था। बीमा की राशि का प्रीमियम कम कर दिया गया। इस बार ओले गिरे और फसल नष्ट हुई। मुख्यमंत्री ने कहा 72 घंटे में सर्वे करें। एक किसान को भी नुकसान हुआ तो क्षतिपूर्ति करें। सभी किसानों की मदद सरकार करेगी।

Hot this week

एसबीआई बैंक में टिफिन कम मिलने पर गार्ड ने की फायरिंग, सनसनी

​नरसिंहपुर: स्थानीय एसबीआई की एसीबी शाखा में रविवार रात करीब...

पुलिस ने पकड़ी 31 हजार से ज्यादा की अवैध शराब, एक गिरफ्तार

​बड़ौद (आगर मालवा): आबकारी अधिनियम के तहत अवैध शराब तस्करों...

मझगांय डैम परियोजना: 24वें दिन भी जारी रहा ‘चिता आंदोलन’, अस्पताल से भी आमरण अनशन पर डटे हैं अमित भटनागर

​पन्ना/रीवा ​मझगांय डैम परियोजना से प्रभावित आदिवासी परिवारों के मुआवजे...

विदिशा पुलिस का बड़ा एक्शन: ब्राउन शुगर तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, महिला समेत 6 तस्कर गिरफ्तार

​गंजबासौदा/विदिशा ​विदिशा पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ...

Topics

एसबीआई बैंक में टिफिन कम मिलने पर गार्ड ने की फायरिंग, सनसनी

​नरसिंहपुर: स्थानीय एसबीआई की एसीबी शाखा में रविवार रात करीब...

पुलिस ने पकड़ी 31 हजार से ज्यादा की अवैध शराब, एक गिरफ्तार

​बड़ौद (आगर मालवा): आबकारी अधिनियम के तहत अवैध शराब तस्करों...

मझगांय डैम परियोजना: 24वें दिन भी जारी रहा ‘चिता आंदोलन’, अस्पताल से भी आमरण अनशन पर डटे हैं अमित भटनागर

​पन्ना/रीवा ​मझगांय डैम परियोजना से प्रभावित आदिवासी परिवारों के मुआवजे...

सरकारी लोन दिलाने के नाम पर रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर से 40 लाख की धोखाधड़ी

​इंदौर: राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में सरकारी लोन दिलाने का...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img