Sunday, July 5, 2026
24.6 C
Bhopal

इंदौर में कोरोना संक्रमण से तीन लोगों की मौत, 335 नए मरीज मिले

इंदौर में सोमवार को कोरोना संदिग्ध 8916 मरीजों के सैंपल जांचे गए, जिसमें से 335 मरीज पॉजिटिव आए और तीन व्यक्ति की मौत हो गई। सोमवार देर रात जारी बुलेटिन के मुताबिक अब तक 35 लाख 21 हजार 158 सैंपलों की जांच की जा चुकी हैं। इनमें से 204982 पाॅजिटिव पाए गए। सोमवार को 510 मरीज हाॅस्पिटल से डिस्चार्ज किए गए। अब तक स्वस्थ होकर घर जाने वालों की संख्या 198128 हो चुकी है। फिलहाल 5406 कोरोना पॉजिटिव मरीजों का इलाज चल रहा है। सोमवार को संक्रमण से तीन लोगों की मौत हो गई। अभी तक कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 1448 हो चुकी है।

सोमवार को जिले में लगे 22 हजार से ज्यादा टीके

जिले में सोमवार को 22 हजार से ज्यादा कोरोनारोधी टीके लगाए गए। 15 से 17 आयुवर्ग के साढ़े 11 हजार से ज्यादा किशोरों ने दूसरी डोज लगवाई। 18 से 44 आयुवर्ग के 5507 लोगों ने भी सोमवार को दूसरी डोज लगवाई। सोमवार को 281 सत्रों के माध्यम से चले टीकाकरण अभियान की गति अन्य दिनों के मुकाबले कुछ ज्यादा रही। 205 स्वास्थ्यकर्मियों और 415 फ्रंटलाइन वर्करों ने सोमवार को सतर्कता डोज लगवाई। 60 वर्ष से अधिक उम्र के 1762 बुजुर्ग भी सोमवार को सतर्कता डोज लगवाने पहुंचे।

दूसरी डोज लगवाने वालों का आंकड़ा बढ़ा: सोमवार को 2063 लोगों ने पहली और 17561 ने दूसरी डोज लगवाई। इसके अलावा 2382 लोगों ने सतर्कता डोज भी लगवाई। सोमवार को 15 से 17 आयुवर्ग के 1310 किशोर भी पहला टीका लगवाने पहुंचे। इसके अलावा 18 से 44 आयुवर्ग के 713 लोग भी पहला टीका लगवाने पहुंचे।

Hot this week

भोपाल में महिला और बाल अपराधों पर अभियोजन कार्यशाला संपन्न

​भोपाल। महिला एवं बाल अपराधों के निराकरण और अभियोजन...

भोपाल: 60 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, स्कूटर भी जब्त

​भोपाल, 5 जुलाई। स्टेशन बजरिया पुलिस ने नशे के...

भोपाल: होटल में घुसकर बदमाशों का तांडव, तलवारों से युवक पर जानलेवा हमला

​भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र के बंगरसिया-भोजपुर रोड स्थित 'जैन...

Topics

भोपाल में महिला और बाल अपराधों पर अभियोजन कार्यशाला संपन्न

​भोपाल। महिला एवं बाल अपराधों के निराकरण और अभियोजन...

भोपाल: 60 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, स्कूटर भी जब्त

​भोपाल, 5 जुलाई। स्टेशन बजरिया पुलिस ने नशे के...

भोपाल: होटल में घुसकर बदमाशों का तांडव, तलवारों से युवक पर जानलेवा हमला

​भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र के बंगरसिया-भोजपुर रोड स्थित 'जैन...

भोपाल: 18 दिन जिंदगी से जंग हार गईं शैतान बाई, सड़क हादसे में गई जान

​बैरसिया। बैरसिया थाना क्षेत्र में करीब 18 दिन पहले...

लकी ड्रॉ में इनाम का लालच देकर महिला से 1.85 लाख की ठगी, गिरफ्तारी का डर दिखाकर लूटा

​ग्वालियर। थाटीपुर क्षेत्र में रहने वाली एक गृहिणी को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img