Tuesday, September 29, 2026
31.1 C
Bhopal

इंदौर में जनोपयोगी लोक अदालत में याचिका दायर होते ही शुरू हो गई सार्वजनिक बोरिंग से सप्लाई

सुदामा नगर क्षेत्र के रहवासी सालों से जलसंकट झेल रहे थे। क्षेत्र में नगर निगम द्वारा हवा बंगला पानी की टंकी से सप्लाई की जानी थी लेकिन टंकी से दूरी ज्यादा होने और ऊंचाई होने की वजह से टंकी भरा नहीं पाती थी। जवाहरलाल चांदवानी ने इस मुद्दे को लेकर जिला न्यायालय में लगने वाली जनोपयोगी लोक अदालत में याचिका प्रस्तुत की। उनका कहना था कि विधायक निधि से क्षेत्र में जलप्रदाय के लिए सार्वजनिक बोरिंग करवाया गया था लेकिन जलप्रदाय की व्यवस्था ही नहीं की गई। जनोपयोगी लोक अदालत में याचिका प्रस्तुत होते ही निगम ने सार्वजनिक बोरिंग से पानी की सप्लाई व्यवस्था में सुधार कर दिया गया। याचिकाकर्ता ने कोर्ट को बताया कि रहवासियों की सालों से चली आ रही समस्या जनोपयोगी लोक अदालत में याचिका दायर होने से दूर हो गई।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव एडीजे मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि जनोपयोगी लोक अदालत में प्रकरणों का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। कोई भी शहरवासी जो सड़क, जल, मल, विद्युत, प्रकाश, स्वच्छता, नाली, सड़क परिवहन सेवा, अस्पताल या डिस्पेंसरी सेवा से संबंधित किसी समस्या से परेशान है वह अपना आवेदन जिला न्यायालय स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में प्रस्तुत कर सकता है।

फूड टेस्टिंग लैब को लेकर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित – फूड टेस्टिंग लैब को लेकर हाई कोर्ट में चल रही जनहित याचिका में सोमवार को सुनवाई पूरी हो गई। कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया। शासन याचिका में जवाब दे चुका है कि लैब का काम चल रहा है और जल्द ही लैब काम शुरू कर देगी। याचिकाकर्ता का कहना है कि काम की गति बहुत सुस्त है। याचिका पूर्व पार्षद महेश गर्ग ने दायर की है। इसमें कहा है कि इंदौर में खाद्य वस्तुओं का करोड़ों का व्यापार है। बावजूद इसके यहां खाद्य वस्तुओं की जांच के लिए इंतजाम नहीं हैं। खाद्य वस्तुओं के नमूने जांच के लिए भोपाल भेजने पड़ते हैं। जब तक वहां से रिपोर्ट मिलती है, तब तक दूषित खाद्य सामग्री जनता के पेट में जा चुकी होती है।

Hot this week

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...

सोशल मीडिया फ्रेंड बनकर लंदन से गिफ्ट का झांसा, महिला से 1.02 लाख की ठगी

​इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक...

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

Topics

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...

सोशल मीडिया फ्रेंड बनकर लंदन से गिफ्ट का झांसा, महिला से 1.02 लाख की ठगी

​इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img