Tuesday, September 29, 2026
28.7 C
Bhopal

इंदौर में नानी के साथ अस्पताल में टीका लगवाने गई डेढ़ माह की बालिका के सिर पर प्लास्टर गिरा

शुक्रवार को मल्हारगंज पॉली क्लिनिक में टीका लगवाने के लिए अपनी नानी के साथ गई डेढ़ माह की नवजात बालिका के सिर पर अस्पताल का प्लास्टर उखड़ कर गिरा जिसके कारण उसे हल्की चोट आई। जानकारी के मुताबिक बीजासन नगर में रहने वाली डेढ़ माह की बालिका दिविशा अपनी नानी के साथ अस्पताल में टीका लगवाने के लिए गई थी।

दिविशा के मामा विपिन जैन के मुताबिक अस्पताल के टीकाकरण कक्ष में शुक्रवार को अचानक प्लास्टर गिरा जिससे नवजात के सिर पर चोट लगी। इसके घटना का कारण बालिका रोने लगी। स्वजनों के मुताबिक प्लास्टर के टुकड़े से सिर पर चोट लगने के बाद बालिका कुछ देर के लिए बेहोश भी हो गई। इस घटना के बाद अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों के साथ परिवार के लोगों का विवाद भी हुआ परिवार के लोग बालिका को लेकर घर चले गए। इसके पश्चात स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक की टीम बालिका को स्वास्थ्य को देखने उसके घर भी पहुंची।

मल्हारगंज पाली क्लीनिक के चिकित्सक डॉ. अशोक मालू के मुताबिक बालिका को ज्यादा चोट नहीं आई है, स्वजनों ने बेवजह हंगामा किया। अस्पताल की इमारत काफी पुरानी है इस वजह से पीडब्ल्यू द्वारा फिलहाल यहां पर रिनोवेशन का काम करवाया जा रहा है। सीएमएचओ डॉ बीएस सैत्या के मुताबिक इस घटना की जानकारी मुझे में मिली है। बालिका को ज्यादा चोट नहीं लगी है उसके फोटोग्राफ्स मेरे मोबाइल पर आए है। इस मामले की जांच करवाएंगे।

गौरतलब है कि कुछ ही समय पहले भी इसी तरह की घटना अन्य अस्पताल में हुई थी। उस समय लेबर रूम वार्ड की छत का प्लास्टर गिर गया था। हालांकि उस समय वार्ड में ज्यादा गर्भवती महिलाएं नहीं होने से कोई हताहत नहीं हुआ था।

Hot this week

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...

Topics

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...

सोशल मीडिया फ्रेंड बनकर लंदन से गिफ्ट का झांसा, महिला से 1.02 लाख की ठगी

​इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img