Sunday, March 29, 2026
35.5 C
Bhopal

इंदौर में बिल्डिंग की दसवीं मंजिल पर फटा फ्रिज का कंप्रेशर, फ्लैट में रखा सारा सामान जला

बिचौली मर्दाना में मंगलवार सुबह एक रहवासी इमारत में आग लग गई। दसवीं मंजिल के एक फ्लैट में लगी आग से वहां हड़कंप मच गया। फ्लैट में धमाके के साथ आग लगी थी। आग लगने से गृहस्थी का पूरा सामान जलकर खाक हो गया, जिसमें करीब एक लाख रुपये भी जल गए। धमका फ्रिज का कंप्रेशर फटने के कारण हुआ था, जिसके कारण आग पूरे घर में फैल गई। हालांकि इसमें किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

फायर ब्रिगेड के एसपी आरएस निगवाल ने बताया कि आगजनी की घटना सुबह करीब 6 बजे बिचौली मर्दाना में स्थित शिव नेहरी साहिल एंपायर की दसवीं मंजिल पर रहने वाली मनीषा पत्नी संदीप धवन के फ्लैट में हुई थी। फ्लैट के एक कमरे में अचानक आग लगी। बताया जा रहा है कि यहां जोरदार धमाका भी हुआ था। आग चंद पलों में पूरे कमरे में फैल गई। फ्लैट में धवन दंपत्ती के अलावा उनकी बेटी भी रहती है। पड़ोसियों ने तुरंत ही उन्हें फ्लैट से बाहर निकाला और इमारत में लगे फायर उपकरणों की मदद से आग बुझाने का काम शुरू किया। इसी बीच फायर बिग्रेड की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गईं। टीम के पास ऊपरी मंजिल तक पहुंचने के संसाधन नहीं थे। इमारत में ही लगे फायर उपकरण उनके काम आ गए और उन्होंने उसी की मदद से आग पर काबू पाया और सभी को सही सलामत घर से बाहर निकाला। गनीमत रही कि आगजनी में कोई हताहत नहीं हुआ है। हालांकि फ्लैट का पूरा सामान आग में स्वाहा हो गया।

Hot this week

भोपाल: बिजली बिल अपडेट करने के नाम पर कारोबारी से 5.5 लाख की ठगी

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन इलाके में साइबर जालसाजों...

बैंक मैनेजर को झांसा देकर युवक ने पार किए लाखों, पुलिस ने दर्ज की FIR”

सागर। शहर के गोपालगंज थाना क्षेत्र में जालसाजी का...

अगरबत्ती फैक्ट्री में दो बहनों से दरिंदगी, तीन पर केस दर्ज

​नामली (रतलाम)। जिले के नामली क्षेत्र में मानवता को...

निवेश और नौकरी के नाम पर 25 लाख की ठगी, 6 से ज्यादा पर FIR

​इंदौर। शहर के एरोड्रम क्षेत्र में ऑनलाइन जालसाजों ने...

भोपाल के 35 इलाकों में कल 6 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 रिहायशी इलाकों में कल...

Topics

ब्राउन शुगर और एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

​इंदौर। शहर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए...

भोपाल: इंस्टा फ्रेंड ने महिला को होटल में बंधक बनाकर किया रेप

​भोपाल | राजधानी के मंगलवारा इलाके में सोशल मीडिया...

जबलपुर: लार्डगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14 लाख के 12 वाहन बरामद

​जबलपुर। शहर में बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img