Thursday, August 13, 2026
23.1 C
Bhopal

भोपाल: इंस्टा फ्रेंड ने महिला को होटल में बंधक बनाकर किया रेप

भोपाल | राजधानी के मंगलवारा इलाके में सोशल मीडिया की दोस्ती एक महिला के लिए खौफनाक अनुभव में बदल गई। शुक्रवार रात एक युवक ने अपनी इंस्टाग्राम फ्रेंड (29) को मिलने के बहाने बुलाकर होटल में बंधक बनाया और उसके साथ रेप किया। पुलिस ने आरोपी हारिस खान के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

धमकी देकर होटल ले गया आरोपी

​टीला जमालपुर निवासी पीड़िता शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे चिरायु अस्पताल (मालीपुरा) से अपने रिश्तेदार को देखकर घर लौट रही थी। तभी उसके इंस्टाग्राम फ्रेंड हारिस खान का फोन आया। हारिस ने उसे बदनाम करने और पति की हत्या करने की धमकी देकर मनोहर डेयरी के पीछे बुलाया। वहां से आरोपी महिला को डरा-धमकाकर उसी के दोपहिया वाहन से हमीदिया रोड स्थित एक होटल ले गया।

3 घंटे तक बंधक बनाकर रखा

​आरोपी ने होटल के कमरे में महिला को करीब 3 घंटे तक बंधक बनाए रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान परिजन लगातार महिला को फोन करते रहे, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। रात करीब 2:30 बजे जब महिला बदहवास हालत में घर पहुंची, तब उसने परिजनों को आपबीती सुनाई।

गैंगरेप की बात से पीड़िता का इनकार

​शुरुआत में परिजनों ने चार युवकों द्वारा कार से अगवा कर गैंगरेप करने का आरोप लगाया था। हालांकि, पुलिस को दिए गए बयानों में महिला ने केवल हारिस खान द्वारा ही वारदात को अंजाम देने की पुष्टि की है।

थाना प्रभारी (मंगलवारा) अजय सोनी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी डीआईजी बंगला इलाके का रहने वाला है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें रवाना कर दी गई हैं।

Hot this week

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

Topics

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img