Thursday, November 12, 2026
29.1 C
Bhopal

इंदौर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की संदिग्ध मौत, होटल की चौथी मंजिल से नीचे गिरे

इंदौर। निपानिया स्थित त्रिवेणा होटल की चौथी मंजिल से गिरकर एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत हो गई। मृतक की पहचान 46 वर्षीय राजकुमार यादव के रूप में हुई है। वह पिछले डेढ़ महीने से अपनी पत्नी सरवरी बेगम और 8 साल की बेटी के साथ होटल के कमरा नंबर 401 में रह रहे थे।

जानकारी के अनुसार, बुधवार रात करीब 2 बजे होटल कर्मचारियों को राजकुमार का शव पीछे बने खाली प्लॉट में मिला। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि होटल का बिल 70 हजार रुपए से अधिक बकाया हो गया था। भुगतान के दबाव के चलते बुधवार शाम ही पत्नी और बेटी कोलकाता के लिए रवाना हुए थे।

कैमरे में छत की ओर जाते दिखे होटल की छत और पिछले हिस्से में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं, जिससे घटना का सीधा वीडियो नहीं मिल सका है। हालांकि, रात करीब 1 बजे राजकुमार कॉरिडोर के कैमरे में छत की तरफ जाते हुए दिखे हैं।

कारोबार शुरू करने की कर रहे थे तैयारी परिजन के मुताबिक, राजकुमार ने कुछ समय पहले नौकरी छोड़ दी थी और खुद का व्यवसाय शुरू करने वाले थे। वह एक प्लॉट के सौदे से मिलने वाली रकम का इंतजार कर रहे थे, जिससे होटल का बिल भी चुकाना था। राजकुमार के पिता लोकायुक्त से रिटायर्ड डीएसपी हैं और भाई धार में पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) हैं। लसूड़िया पुलिस मामला दर्ज कर हर पहलू से जांच कर रही है।

Hot this week

गूगल से कस्टमर केयर का नंबर निकालना पड़ा महंगा, खाते से उड़े 35 हजार रुपए

भोपाल। ऑनलाइन ऑर्डर लौटाने के बाद रिफंड पाने के...

महज दो हजार रुपए के विवाद में ऑटो चालक की पीट-पीटकर हत्या

भोपाल। शाहजहांनाबाद इलाके में महज दो हजार रुपए के...

ओरछा रोड पुलिस ने पकड़ी 350 पेटी अवैध शराब, 19.50 लाख का माल जब्त

छतरपुर। ओरछा रोड थाना पुलिस ने बुधवार देर शाम...

Topics

महज दो हजार रुपए के विवाद में ऑटो चालक की पीट-पीटकर हत्या

भोपाल। शाहजहांनाबाद इलाके में महज दो हजार रुपए के...

ओरछा रोड पुलिस ने पकड़ी 350 पेटी अवैध शराब, 19.50 लाख का माल जब्त

छतरपुर। ओरछा रोड थाना पुलिस ने बुधवार देर शाम...

मॉल के पीछे संदिग्ध कार से 80 लाख की नकदी जब्त, देवास के दो किसान हिरासत में

इंदौर। कनाड़िया थाना पुलिस ने बुधवार रात बड़ी कार्रवाई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img