छतरपुर। ओरछा रोड थाना पुलिस ने बुधवार देर शाम कैंडी ब्रिज के पास घेराबंदी कर शराब की बड़ी खेप पकड़ी है। पुलिस ने एक पिकअप वाहन से 350 पेटी अवैध शराब जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत 12.50 लाख रुपये आंकी गई है। वाहन सहित कुल जब्ती लगभग 19.50 लाख रुपये की है।
मुखबिर की सूचना पर की गई इस कार्रवाई के दौरान पिकअप की तलाशी में 250 पेटी शराब के पाउच और 100 पेटी देसी शराब के क्वार्टर बरामद हुए।
सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई शराब ठेकेदारों की आपसी रंजिश और मुखबिरी के चलते सामने आई है, जिसने आबकारी विभाग की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे किसे सप्लाई किया जाना था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



