Wednesday, November 11, 2026
29.1 C
Bhopal

अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा, कार्रवाई से बचने माफिया ने दुकान फूंकी

गोटेगांव (नरसिंहपुर): गोटेगांव थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव में मंगलवार रात अवैध शराब कारोबार को लेकर भारी हंगामा हो गया। गांव के मुख्य रास्ते और रेलवे फाटक के पास खुलेआम बिक रही अवैध शराब से परेशान होकर रात करीब 9 बजे बड़ी संख्या में महिलाएं खुद शराब पकड़ने पहुंच गईं।

ग्रामीणों का आरोप है कि खुद को घिरता देख और दहशत फैलाने की नीयत से शराब कारोबारियों ने अपनी ही दुकान में आग लगा दी और मौके से भाग निकले। हंगामे और आगजनी की सूचना पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है।

महिलाओं का कहना है कि मुख्य रास्ते पर शराब बिक्री के चलते राह चलते छींटाकशी और फब्तियां कसी जाती हैं। विरोध करने पर माफिया द्वारा झूठे केस में फंसाने की धमकियां दी जाती थीं। लगातार शिकायतों के बाद भी जब सुनवाई नहीं हुई, तो महिलाओं को खुद सड़क पर उतरना पड़ा। ग्रामीणों ने तीन आरोपियों के नाम पुलिस को सौंपते हुए चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस अवैध कारोबार पर पूरी तरह रोक नहीं लगी, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। फिलहाल पुलिस जब्त शराब के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Hot this week

मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर पर महिला क्लर्क से छेड़छाड़ का आरोप, एफआईआर दर्ज

जबलपुर: नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के एक डॉक्टर...

खातेगांव टीआई हत्याकांड: घायल ड्राइवर और क्लीनर 17 तक रिमांड पर, सिंडिकेट की कड़ियां जोड़ने में जुटी पुलिस

देवास/खातेगांव: खातेगांव के टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में पुलिस...

फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट डालने वाले युवक पर FIR दर्ज

कोलारस (शिवपुरी)। सोशल मीडिया पर मुस्लिम समाज को लेकर...

Topics

मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर पर महिला क्लर्क से छेड़छाड़ का आरोप, एफआईआर दर्ज

जबलपुर: नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के एक डॉक्टर...

फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट डालने वाले युवक पर FIR दर्ज

कोलारस (शिवपुरी)। सोशल मीडिया पर मुस्लिम समाज को लेकर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img