Wednesday, November 11, 2026
29.1 C
Bhopal

खातेगांव टीआई हत्याकांड: घायल ड्राइवर और क्लीनर 17 तक रिमांड पर, सिंडिकेट की कड़ियां जोड़ने में जुटी पुलिस

देवास/खातेगांव: खातेगांव के टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में पुलिस ने अवैध शराब सिंडिकेट के नेटवर्क पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस मुठभेड़ में घायल मिनी ट्रक चालक गजेंद्र उर्फ अक्कू और क्लीनर धीरज को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने दोनों को 17 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। सुरक्षा कारणों से दोनों से कन्नौद थाने में पूछताछ की जा रही है।

मामले में पहले से गिरफ्तार मुख्य आरोपी राहुल जायसवाल और केरम सिंह 16 नवंबर तक, जबकि विजय राव 13 नवंबर तक रिमांड पर हैं। पुलिस अब सभी को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की तैयारी कर रही है।

मुख्य आरोपी से ₹35 लाख बरामद पुलिस ने मुख्य आरोपी राहुल जायसवाल के पास से अब तक 35 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। राहुल और बड़वानी के एक शराब कारोबारी के बीच हुए एग्रीमेंट, पार्टनरशिप और बैंक खातों की फॉरेंसिक जांच की जा रही है, ताकि इस पूरे काले कारोबार में लगी पूंजी और हिस्सेदारी का सच सामने आ सके।

टिमरनी से गुजरात तक फैला जाल जांच में खुलासा हुआ है कि अवैध शराब की सप्लाई टिमरनी (हरदा) की दुकान से गुजरात की जाती थी। इस दुकान में राहुल जायसवाल, मनीष जायसवाल और मृतक मोहिन जायसवाल की 30-30 फीसदी हिस्सेदारी थी। रविवार को मोहिन की मौत के बाद अब पुलिस की उम्मीदें केरम सिंह पर टिकी हैं, जिसके जरिए गुजरात शराब भेजी जाती थी। पुलिस बैकवर्ड लिंक जुटा चुकी है और अब गुजरात में शराब खपाने वाले ‘फॉरवर्ड लिंक’ की तलाश में जुटी है। वहीं, टिमरनी दुकान का फरार लाइसेंसी पाटेंद्र जायसवाल अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।

Hot this week

अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा, कार्रवाई से बचने माफिया ने दुकान फूंकी

गोटेगांव (नरसिंहपुर): गोटेगांव थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव में...

मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर पर महिला क्लर्क से छेड़छाड़ का आरोप, एफआईआर दर्ज

जबलपुर: नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के एक डॉक्टर...

फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट डालने वाले युवक पर FIR दर्ज

कोलारस (शिवपुरी)। सोशल मीडिया पर मुस्लिम समाज को लेकर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img