Thursday, November 12, 2026
27.1 C
Bhopal

महज दो हजार रुपए के विवाद में ऑटो चालक की पीट-पीटकर हत्या

भोपाल। शाहजहांनाबाद इलाके में महज दो हजार रुपए के उधार को लेकर एक युवक ने सीएनजी ऑटो चालक पर लोहे के पाइप से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल चालक ने तीन दिन तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस अब इस मामले में हत्या की धारा बढ़ाकर आरोपी की तलाश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, संजय नगर (पानी की टंकी के पास) निवासी 38 वर्षीय राजेश यादव सीएनजी ऑटो चलाकर अपने दो बच्चों का भरण-पोषण करता था। राजेश ने मोहल्ले में ही रहने वाले शोएब उर्फ अलीम से दो हजार रुपए उधार लिए थे, जिसे वापस करने के लिए आरोपी लगातार दबाव बना रहा था।

बीते 9 नवंबर की रात करीब दो बजे आरोपी इसी विवाद को लेकर राजेश के घर में घुस आया। उस वक्त राजेश के दोनों बच्चे नानी के घर गए हुए थे। आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए लोहे के पाइप से राजेश के सिर, हाथ और पैरों पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी और भतीजी मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला।

परिजनों ने लहूलुहान हालत में राजेश को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां गुरुवार सुबह करीब 10 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शाहजहांनाबाद पुलिस ने पहले हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था, जिसे अब हत्या की धारा में तब्दील किया जा रहा है।

Hot this week

गूगल से कस्टमर केयर का नंबर निकालना पड़ा महंगा, खाते से उड़े 35 हजार रुपए

भोपाल। ऑनलाइन ऑर्डर लौटाने के बाद रिफंड पाने के...

ओरछा रोड पुलिस ने पकड़ी 350 पेटी अवैध शराब, 19.50 लाख का माल जब्त

छतरपुर। ओरछा रोड थाना पुलिस ने बुधवार देर शाम...

मॉल के पीछे संदिग्ध कार से 80 लाख की नकदी जब्त, देवास के दो किसान हिरासत में

इंदौर। कनाड़िया थाना पुलिस ने बुधवार रात बड़ी कार्रवाई...

Topics

ओरछा रोड पुलिस ने पकड़ी 350 पेटी अवैध शराब, 19.50 लाख का माल जब्त

छतरपुर। ओरछा रोड थाना पुलिस ने बुधवार देर शाम...

मॉल के पीछे संदिग्ध कार से 80 लाख की नकदी जब्त, देवास के दो किसान हिरासत में

इंदौर। कनाड़िया थाना पुलिस ने बुधवार रात बड़ी कार्रवाई...

भोपाल: 8 हजार का इनामी दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, 6 महीने से था फरार

भोपाल। राजधानी की खजूरी सड़क थाना पुलिस को एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img