Saturday, April 11, 2026
33.9 C
Bhopal

इंदौर में मैरिज गार्डन से 40 लाख का सोना चुरा ले गया ज्वैलथीफ

शादी समारोह से 40 लाख रुपये कीमती सोना चोरी होने से हड़कंप मच गया। मेहमान बनकर मैरिज गार्डन में घुसा एक बच्चा सोने से भरा बैग ले जाते हुए भी दिख गया। भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय खुद हीरानगर थाने पहुंचे और ज्वैलथीफ के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाई।

घटना रविवार रात करीब 11.30 बजे के आसपास की है। एमआर-10 स्थित मदन महल गार्डन में मनोज और विभा की शादी का कार्यक्रम चल रहा था। वर व वधू पक्ष के लोग वरमाला के बाद शादी की अन्य रस्मों में व्यस्त थे। वधू पक्ष ने ज्वैलरी से भरा बैग स्टेज पर रखा दिया और कुछ देर बाद बैग चोरी हो गया। बताया जाता है बैग में करीब 750 ग्राम वजनी सोने के आभूषण रखे हुए थे। आभूषण वर व वधू पक्ष द्वारा उपहार में देने के लिए रखे थे। घटना से शादी समारोह में हड़कंप मच गया। कैमरा खंगालने पर पता चला सोने के जेवरों से भरा बैग एक बच्चा लेकर भागता हुआ दिखाई दिया। सूचना मिलने पर भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय भी हीरा नगर थाने पहुंचे और टीआइ सतीश पटेल को पूरी घटना बताई। देर रात पुुलिस मौके पर पहुंची और कैमरे व सीसीटीवी के फुटेज जुटाए गए।

कड़िया-सांसी गैंग पर चोरी का शक

पुलिस को मैरिज गार्डन से इस तरह चोरी में राजगढ़ के कड़िया सांसी गैंग पर शक है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गैंग के सदस्यों को चिन्हित कर रही है। बताया जाता है बदमाश एक करधोना में चुरा कर ले गए है लेकिन इसकी थाने में शिकायत नहीं की।

Hot this week

शेयर बाजार में मुनाफे का लालच देकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 5 पर केस

​इंदौर। तुकोगंज पुलिस ने शेयर बाजार में निवेश के...

ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड से बदसलूकी, वर्दी फाड़ी; केस दर्ज

​इंदौर। शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था...

कमला नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अड़ीबाजी करने वाला बदमाश छूरी के साथ गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र में दहशत...

परवलिया में सड़क किनारे मिला किसान का शव

​भोपाल। राजधानी के परवलिया थाना इलाके में शनिवार सुबह...

Topics

ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड से बदसलूकी, वर्दी फाड़ी; केस दर्ज

​इंदौर। शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था...

परवलिया में सड़क किनारे मिला किसान का शव

​भोपाल। राजधानी के परवलिया थाना इलाके में शनिवार सुबह...

अस्पताल के गेट पर बिछा ‘मौत का जाल’, इधर गिर रहे लोग, उधर हो रहा इलाज

गोविंदपुरा स्थित सिविल डिस्पेंसरी के ठीक सामने सड़क पर...

शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी फरार

​ ​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में पढ़ाई...

होटल में बासी सब्जी का विरोध करने पर वकील से मारपीट, थाने का घेराव

​ ​भोपाल। राजधानी के हबीबगंज इलाके में शुक्रवार शाम उस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img