Saturday, September 26, 2026
29.1 C
Bhopal

परवलिया में सड़क किनारे मिला किसान का शव

​भोपाल। राजधानी के परवलिया थाना इलाके में शनिवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब तारासेवनिया रोड स्थित एक फार्म हाउस के पास एक युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान 23 वर्षीय आकाश गुर्जर निवासी दौराहा (सीहोर) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं, जिससे मामला उलझ गया है।

​अकेला बेटा था आकाश

परिजनों ने बताया कि आकाश अपने परिवार का इकलौता बेटा था और पिता की मृत्यु के बाद अपने मामा सुमेर सिंह के साथ रहकर खेती-किसानी करता था। शुक्रवार दोपहर वह करोंद जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन शनिवार सुबह उसकी लाश मिलने की खबर आई। शव के पास ही उसकी बाइक भी सुरक्षित खड़ी मिली है।

​पीएम रिपोर्ट का इंतजार

परवलिया पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर खून या संघर्ष के कोई संकेत नहीं मिले हैं। शनिवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मौत की असली वजह शॉर्ट पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी। फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की बारीकी से जांच की जा रही है।

Hot this week

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img