Monday, November 16, 2026
28.1 C
Bhopal

कलियासोत डैम के पास युवक-युवतियों से चेन लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

भोपाल। कलियासोत डैम के पास घूमने गए चार युवक-युवतियों से चाकू की नोक पर लूट करने वाले तीन आरोपियों को रातीबड़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बदमाशों के पास से लूटी गई चारों चेन बरामद कर ली हैं।

पटाखे फोड़ते समय हुई थी वारदात पुलिस के अनुसार, 10 नवंबर की रात करीब 9 बजे संसृति, ख्याति, वंश और देव कलियासोत डैम के पास पटाखे फोड़ रहे थे। इसी दौरान बाइक पर आए तीन बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और चाकू दिखाकर चेन मांगी। विरोध करने पर बदमाशों ने देव के कंधे पर चाकू के हत्थे से वार कर दिया। डर के कारण चारों ने अपनी चेन बदमाशों को दे दी।

हुलिए के आधार पर दबोचे गए आरोपी पीड़ितों ने घटना के चार दिन बाद 14 नवंबर को रातीबड़ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। थाना प्रभारी रास बिहारी शर्मा ने बताया कि पीड़ितों से मिले हुलिए और बाइक की जानकारी के आधार पर आरोपी रामपाल, बलराम और सौरव उर्फ बारिक को पकड़ा गया। इनके कब्जे से सोने की दो, चांदी की एक और एक नकली चेन बरामद हुई है। आरोपी बलराम पर पहले से चोरी-मारपीट के चार और सौरव पर एक मामला दर्ज है।

Hot this week

प्रेम विवाह से युवती के परिजनों के इनकार से आहत युवक ने जहर खाकर दी जान

भोपाल। प्रेम प्रसंग में युवती के परिजनों द्वारा शादी...

भोपाल में शादी का झांसा देकर युवती से चार साल तक दुष्कर्म, आरोपी फरार

भोपाल। राजधानी के मिसरोद इलाके में शादी का झांसा...

इलाज के बहाने नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़, ड्यूटी डॉक्टर पर पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

​ग्वालियर। हजीरा स्थित सिविल अस्पताल में इलाज के लिए...

Topics

प्रेम विवाह से युवती के परिजनों के इनकार से आहत युवक ने जहर खाकर दी जान

भोपाल। प्रेम प्रसंग में युवती के परिजनों द्वारा शादी...

जंगल की 5 एकड़ जमीन जोत रहा ट्रैक्टर जब्त, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

विदिशा (शमशाबाद)। वन विभाग की टीम ने शमशाबाद वन...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img