Monday, November 16, 2026
24.1 C
Bhopal

इलाज के बहाने नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़, ड्यूटी डॉक्टर पर पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

​ग्वालियर। हजीरा स्थित सिविल अस्पताल में इलाज के लिए पहुंची 17 वर्षीय छात्रा ने ड्यूटी डॉक्टर पर छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी डॉक्टर सुरेन्द्र शाक्य के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।

​हजीरा क्षेत्र में रहने वाली किशोरी को 11-12 नवंबर की दरमियानी रात करीब डेढ़ बजे सीने में तेज दर्द और घबराहट की शिकायत हुई थी। परिजन उसे तुरंत सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे इमरजेंसी रूम नंबर 22 में भर्ती किया गया। छात्रा का आरोप है कि जांच के दौरान ड्यूटी डॉक्टर सुरेन्द्र शाक्य ने चेकअप के बहाने उसकी टी-शर्ट के अंदर स्टेथोस्कोप डाला और गलत नीयत से उसका सीना दबाया।

​छात्रा के शोर मचाने पर बाहर खड़े परिजन और अन्य डॉक्टर मौके पर पहुंचे। किशोरी ने अपनी बड़ी बहन और जीजा को पूरी घटना बताई। इसके बाद परिजन पहले उसे एक निजी अस्पताल ले गए, लेकिन आराम न मिलने पर वापस सिविल अस्पताल आकर दर्द का इंजेक्शन लगवाया और घर चले गए। तबीयत में सुधार होने पर परिजनों ने हजीरा थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई।

​पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद आरोपी डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, इस मामले में डॉ. सुरेन्द्र शाक्य का पक्ष जानने के लिए उनसे संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका मोबाइल फोन बंद मिला।

Hot this week

जंगल की 5 एकड़ जमीन जोत रहा ट्रैक्टर जब्त, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

विदिशा (शमशाबाद)। वन विभाग की टीम ने शमशाबाद वन...

भोपाल में भीषण सड़क हादसा: डंपर की चपेट में आने से युवा महिला पत्रकार की मौत

भोपाल। राजधानी के भदभदा चौराहे पर रविवार सुबह करीब...

Topics

जंगल की 5 एकड़ जमीन जोत रहा ट्रैक्टर जब्त, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

विदिशा (शमशाबाद)। वन विभाग की टीम ने शमशाबाद वन...

मेडिकल कॉलेज के पूर्व डीन पर छेड़छाड़ का आरोप, महिला ने थाने में की शिकायत

रीवा। श्यामशाह मेडिकल कॉलेज के पूर्व डीन और मेडिसिन...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img