Monday, November 16, 2026
28.1 C
Bhopal

प्रेम विवाह से युवती के परिजनों के इनकार से आहत युवक ने जहर खाकर दी जान

भोपाल। प्रेम प्रसंग में युवती के परिजनों द्वारा शादी से इनकार किए जाने से आहत 22 वर्षीय युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां सोमवार सुबह उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। शाहपुरा पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, मूलतः सागर निवासी अखिलेश अहिरवार पिता राजाराम अहिरवार (22) वर्तमान में शाहपुरा स्थित शैतान सिंह चौराहे के पास अपने माता-पिता और छोटी बहन के साथ रहता था। वह प्लंबिंग ठेकेदारी का काम करता था। परिजनों ने बताया कि अखिलेश का इंदौर की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था और दोनों शादी करना चाहते थे। अखिलेश का परिवार इस रिश्ते के लिए सहमत था, लेकिन युवती के परिजन इसके लिए तैयार नहीं थे।

इसी बात को लेकर अखिलेश पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में था। इसी तनाव के चलते उसने शनिवार देर रात जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल मयूर हॉस्पिटल ले गए, जहां सोमवार सुबह करीब 10 बजे उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

भोपाल में शादी का झांसा देकर युवती से चार साल तक दुष्कर्म, आरोपी फरार

भोपाल। राजधानी के मिसरोद इलाके में शादी का झांसा...

इलाज के बहाने नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़, ड्यूटी डॉक्टर पर पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

​ग्वालियर। हजीरा स्थित सिविल अस्पताल में इलाज के लिए...

जंगल की 5 एकड़ जमीन जोत रहा ट्रैक्टर जब्त, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

विदिशा (शमशाबाद)। वन विभाग की टीम ने शमशाबाद वन...

Topics

जंगल की 5 एकड़ जमीन जोत रहा ट्रैक्टर जब्त, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

विदिशा (शमशाबाद)। वन विभाग की टीम ने शमशाबाद वन...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img