आपका एम.पी

उज्‍जैन में महाशिवरात्रि पर शिप्रा नदी के तट पर एक साथ 12 लाख दीप जलेंगे, बनेगा नया कीर्तिमान

 महाशिवरात्रि पर उज्जैन दीप प्रज्वलित करने का नया विश्व कीर्तिमान बनाएगा। शिप्रा के विभिन्न घाटों पर एक साथ 12 लाख दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। सभी दीपक एक साथ पांच मिनट जलेंगे। इस दृश्य को ड्रोन से कैप्चर किया जाएगा। वर्ल्ड रिकार्ड के लिए गिनीज बुक की टीम 25 फरवरी को उज्जैन पहुंचेगी। अभी तक एक साथ सर्वाधिक दीप प्रज्वलित करने का विश्व रिकार्ड अयोध्या के नाम है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया गिनिज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में एक स्थान पर सर्वाधिक दीप प्रज्वलित करने का रिकार्ड 3 नवंबर 2021 को अयोध्या में 9 लाख 41 हजार 551 दीप प्रज्वलित कर बनाया गया है। नया रिकार्ड धर्मधानी उज्जैन में शिप्रा तट पर एक साथ 12 लाख दीप प्रज्वलित कर बनाया जाएगा।

25 फरवरी को उज्जैन आएगी टीम

इसके लिए गिनीज बुक की टीम 25 फरवरी तक उज्जैन पहुंच जाएगी। दीपोत्सव को अंतिम रूप देने के लिए बुधवार को मेला कार्यालय में कलेक्टर ने विभिन्न समाज व संगठन के प्रतिनिधियों की बैठक बुलाई। इसमें 300 से अधिक लोग मौजूद थे। कलेक्टर ने कहा कि यह शहर के लोग दीपोत्सव से जुड़ रहे हैं। उनमें महापर्व को लेकर भारी उत्साह है। यह निश्चित रूप से अद्भुत बात है उज्जैन दीपोत्सव का नया वर्ल्ड रिकार्ड बनाए इसके लिए शिप्रा तट पर 12 लाख दीपक प्रज्वलित किए जाएंगे।

सात ब्लाक में 31 सेक्टर बनाए

शिप्रा तट के दोनों ओर सात ब्लॉक में 31 सेक्टर बनाए गए हैं। प्रत्येक सेक्टर में 100 वालेंटियर नियुक्त किए जाएंगे। प्रत्येक वालेंटियर के साथ एक पर्यवेक्षक की नियुक्ति की जाएगी, जिससे दीप प्रज्वलन के समय समन्वय बना रहे।

इनकी भी भागीदारी

-दीपोत्सव में विभिन्न् समाजों की भागीदारी रहेगी। अग्रवाल समाज द्वारा शिप्रा तट पर 11 हजार दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। इसके साथ ही समाजजन समाज की सभी धर्मशाला, मंदिर तथा घरों पर दीप प्रज्वलित करेंगे। भवनों पर विद्युत रोशनी भी कि जाएगी।

-चिराड़ समाज द्वारा महाशिवरात्रि पर अपने घर, प्रतिष्ठान पर दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। साथ ही समाजजन शिप्रा तट पर बनाए जाने वाले विश्व कीर्तिमान में भी शामिल होंगे।

-गुदरी चौराहा व्यापारी एसोसिएशन से जुड़े पदाधिकारियों ने महाशिवरात्रि पर होने वाले दीपोत्सव के लिए नगारिकों को दीपक का वितरण किया है। गुदरी चौराहा से गुजरनेवाले यात्रियों को भी पांच-पांच दीपक वितरित किए जा रहे हैं।

-ऋ ण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर आद्य शक्ति साधना केंद्र द्वारा 1100 दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। चौरासी महादेव में से एक इस मंदिर में पहली बार दीपोत्सव मनाया जा रहा है।

https://www.highratecpm.com/npsxwf16?key=565d06ab35720384afe881c0e7364770