Tuesday, September 29, 2026
20.5 C
Bhopal

अज्ञात कार की टक्कर से नर्सिंग छात्र की मौत

​भोपाल | राजधानी के बैरागढ़ इलाके में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 24 वर्षीय नर्सिंग छात्र की जान चली गई। तेज रफ्तार अज्ञात कार ने छात्र को उस वक्त अपनी चपेट में ले लिया जब वह घर लौट रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

​इलाज के दौरान तोड़ा दम मृतक की पहचान आकाशदीप (24), पिता सुनील कुमार दीप के रूप में हुई है। आकाशदीप भैंसाखेड़ी इलाके में रहकर एक निजी कॉलेज से बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई कर रहा था। शुक्रवार रात करीब 2 बजे वह अपना काम निपटाकर घर लौट रहा था। चंचल चौराहे के पास चल रहे निर्माण कार्य के दौरान जैसे ही उसने कट पॉइंट पार किया, सामने से आ रही एक अनियंत्रित कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
​सीसीटीवी से कातिल कार की तलाश हादसे के तुरंत बाद राहगीरों ने लहूलुहान हालत में आकाशदीप को अस्पताल पहुँचाया, लेकिन शनिवार तड़के इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद कार चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकला।

​पुलिस के अनुसार, शनिवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस चंचल चौराहे और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी वाहन और उसके चालक की पहचान की जा सके।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img