Monday, March 30, 2026
24.1 C
Bhopal

कर्ज चुकाने रुपये नहीं दिए तो पुत्र ने कर दी पिता की हत्या

कर्ज चुकाने के लिए रुपये नहीं देने पर पुत्र ने अपने दो साथियों ले साथ मिलकर पिता की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। आरोपित पुत्र ने फायनेंस कंपनी सहित कई जगह से कर्जा ले रखा था। कर्ज चुकाने के लिए पिता से रुपये मांगता रहता था, लेकिन उन्होंने नहीं दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा ने बताया कि 12 फरवरी को रात 7ः30 बजे करीब शंकर लाल गौर उम्र 62 वर्ष घर से खाना खाकर खलियान वाले घर पर सोने के लिए गए थे। रात 10ः30 बजे के करीब उसका बड़ा बेटा हरिओम गौर मोटर चालू करने खेत पर गया था। जब उसके पिता खाट पर सो रहे थे। 13 फरवरी को सुबह 7ः30 बजे के लगभग छोटा बेटा राजकुमार भैंस का दूध लगाने खलियान आया तो पिता खाट के नीचे औंधे मुंह पड़े थे। उनकी बांई आंख के नीचे चोट होकर खून निकल रहा था। किसी अज्ञात व्यक्ति ने पिता की धारदार हथियार से बार कर हत्या कर दी है। पुलिस टीम को घटना स्थल पर मिले साक्ष्‌यों, तकनीकी साक्ष्‌य एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर संदेही मानसिंह इवने निवासी हाजली को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ पर मानसिंह ने बताया कि मृतक का बड़ा बेटा हरिओम उर्फ गौतम गौर कर्ज से परेशान था। पिता से पैसे मांगने पर उनके द्वारा पैसे नहीं देने एवं पिता द्वारा उसके हिस्से की जमीन नाम न करने कारण उसके द्वारा मुझे और अमित लौवंशी को पैसे का लालच देकर मेरे व अमित के साथ मिलकर अपने पिता शंकरलाल गौर की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित हरिओम गौर उम्र 38 वर्ष, मानसिंह उर्फ मनीष इवने पिता मायाराम इवने उम्र 29 साल निवासी ग्राम हाजली चौकी भोजपुर, अमित लौवंशी पिता तुलसीराम लौवंशी उम्र 21 साल निवासी ग्राम हाजली चौकी भोजपुर को गिरफ्तार कर लिया गया। जिनके द्वारा अपना जुर्म स्वीकार किया गया। पुलिस द्वारा घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी आरोपी अमित लोवंश से जप्त की। पूछताछ पर मृतक के बड़े लड़के हरिओम गौर ने बताया कि उस पर काफी कर्ज हो गया था, जिससे वह परेशान था। उसने सोचा कि यदि वह पिता को रास्ते से हटा देगा तो लोगों का कर्ज भी नहीं चुकाना पड़ेगा एवं वह घर का मुखिया भी बन जाएगा।

Hot this week

नेशनल कुराश चैंपियनशिप: भोपाल की श्रेया यादव ने जीता कांस्य पदक

​भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की होनहार खिलाड़ी श्रेया...

भोपाल: बिजली बिल अपडेट करने के नाम पर कारोबारी से 5.5 लाख की ठगी

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन इलाके में साइबर जालसाजों...

बैंक मैनेजर को झांसा देकर युवक ने पार किए लाखों, पुलिस ने दर्ज की FIR”

सागर। शहर के गोपालगंज थाना क्षेत्र में जालसाजी का...

Topics

नेशनल कुराश चैंपियनशिप: भोपाल की श्रेया यादव ने जीता कांस्य पदक

​भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की होनहार खिलाड़ी श्रेया...

भोपाल: बिजली बिल अपडेट करने के नाम पर कारोबारी से 5.5 लाख की ठगी

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन इलाके में साइबर जालसाजों...

बैंक मैनेजर को झांसा देकर युवक ने पार किए लाखों, पुलिस ने दर्ज की FIR”

सागर। शहर के गोपालगंज थाना क्षेत्र में जालसाजी का...

अगरबत्ती फैक्ट्री में दो बहनों से दरिंदगी, तीन पर केस दर्ज

​नामली (रतलाम)। जिले के नामली क्षेत्र में मानवता को...

निवेश और नौकरी के नाम पर 25 लाख की ठगी, 6 से ज्यादा पर FIR

​इंदौर। शहर के एरोड्रम क्षेत्र में ऑनलाइन जालसाजों ने...

भोपाल के 35 इलाकों में कल 6 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 रिहायशी इलाकों में कल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img