Wednesday, June 10, 2026
30.4 C
Bhopal

15 दिन पहले हो चुका टेंडर जारी, नहीं बना नाला, सड़क पर बह रही गंदगी, लग रहा जाम

विदिशा। नगर पालिका के अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। अस्पताल रोड़ पर नाला जाम होने के कारण दिन भर सड़क पर गंदगी बह रही है। गंदगी से बचने के लिए वाहन चालक सड़क के एक किनारे से वाहन निकाल रहे हैं जिससे वहां दिन भर जाम के हालात बन रहे हैं। मजे की बात यह हैं कि इस नाले को सामने के नाले में जोड़ने के लिए 15 दिन पहले टेंडर भी जारी हो चुके हैं, लेकिन अभी तक पाइप नहीं डल सका। इस संबंध में नपा के सीएमओ सुधीर सिंह का कहना है कि वह संबंधित इंजीनियर को कई बार बोल चुके हैं,लेकिन अब नोटिस जारी किया जाएगा। बता दें कि करीब एक माह से अस्पताल रोड पर रुक-रूककर नाले की गंदगी सड़क पर बह रही है।लोग कई बार नपा में शिकायत भी कर चुके हैं। नपा के कर्मचारी जाते हैं औपचारिकता करके चलते बनते हैं। ठीक से सफाई नहीं होने के कारण पूरी गंदगी सड़क पर बहती रहती है। जिससे स्थानीय रहवासी और व्यापारी सभी परेशान हैं। इस संबंध में नपा सीएमओ सुधीर सिंह का कहना है कि उन्होंने 15 दिन पहले नाले को सड़क की दूसरी तरफ नाले में मिलाने के लिए 36 हजार रूपये का टैंडर जारी कर दिया है। ठेकेदार को सड़क की खुदाई कर पाइप डालकर नाले को मिलाना है। इसकी जिम्मेदारी सब इंजीनियर संजीव जैन को दी गई है। वह उनसे लगातार काम कराने का बोल भी रहे हैं उन्हें अभी तक काम करा देना चाहिए था, लेकिन अब उन्हें इस गंभीर लापरवाही को लेकर नोटिस दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि भुगतान को लेकर कोई समस्या नहीं है। इस संबंध में संजीव जैन से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने मोबाइल ही रिसीव नहीं किया।

Hot this week

नरेला में चला बुल्डोजर: अवैध रूप से बनी तीन मंजिला बिल्डिंग जमींदोज

भोपाल। राजधानी के नरेला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत प्रगति नगर...

भोपाल: इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी में बेघर हुए 300 लोग, नगर निगम के खिलाफ फूटा गुस्सा

​भोपाल: शहर की इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी में बीते शुक्रवार...

बरकतउल्लाह विवि का नाम बदलने का विरोध: सर्वधर्म सद्भावना मंच ने इसे बताया स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान

​भोपाल। मध्यप्रदेश सर्वधर्म सद्भावना मंच ने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय का...

Topics

नरेला में चला बुल्डोजर: अवैध रूप से बनी तीन मंजिला बिल्डिंग जमींदोज

भोपाल। राजधानी के नरेला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत प्रगति नगर...

बरकतउल्लाह विवि का नाम बदलने का विरोध: सर्वधर्म सद्भावना मंच ने इसे बताया स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान

​भोपाल। मध्यप्रदेश सर्वधर्म सद्भावना मंच ने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय का...

शेयर मार्केट और क्रिप्टो के नाम पर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 17.84 लाख की ठगी

​इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में रहने वाले एक प्रॉपर्टी...

ईटखेड़ी के रिसॉर्ट्स में पुलिस की दबिश: सुरक्षा मानकों में चूक पर संचालकों को अल्टीमेटम

​भोपाल। राजधानी के ईटखेड़ी थाना क्षेत्र में संचालित रिसॉर्ट्स...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img