Tuesday, April 7, 2026
27.3 C
Bhopal

कोलार में फूटी केरवा डैम की पाइपलाइन, 10 फीट ऊंचा फव्वारा देखते रहे राहगीर

शहर के उपनगर कोलार में 135 करोड़ रुपये से चल रहे सीवेज नेटवर्क योजना के तहत पाइपलाइन व सीवे चैंबर बनाने का काम किया जा रहा है। इसके तहत आए दिन कोलार मुख्यमार्ग व भीतरी कालोनियों में सड़कों की खोदाई की जा रही है। संबंधित एजेंसी की लापरवाही से की जाने वाली खोदाई से आए दिन पानी की केरवा व कोलार पाइपलाइन फूट रही हैं। कई लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। पाइपलाइन फूटने से सुधार कार्य के चलते सप्ताह में एक से दो बार क्षेत्र में समय पर पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है। सोमवार को बीमाकुंज में केरवा डैम से आने वाली पाइपलाइन खोदाई से फूट गई। पाइपलाइन से 10 फीट ऊंचा पानी का फव्वारा निकलने लगा। दुकानों के आसपास पानी भर गया। स्थानीय लोगों की फूट पानी से निकलने वाले फव्वारे को देखने भीड़ उमड़ने लगी। लोगों ने पाइपलाइन लाइन फूटने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल किया। इसके बाद नगर निगम जोन-18 के संबंधित जलकार्य शाखा के अधिकारियों को सूचना मिली। फिलहाल फूटी पाइपलाइन का सुधार कार्य शुरू कर दिया है। स्थानीय रहवासी ब्रज साहू ने बताया कि बीमाकुंज दुकानों के सामने से निकलने वाली केरवा पाइपलाइन फूटने से कई लीटर पानी सड़क पर बह गया। आने-जाने वाले बहते हुए पानी को देखने के लिए खड़े हो गए। इससे ट्रैफिक व्यवस्था भी प्रभावित रही। बता दें कि इससे पहले कोलार में सर्वधर्म में सड़क खोदाई से पानी की पाइपलाइन फूट गई थी। बैरागढ़ चीचली, ललिता नगर, नयापुरा में भी पाइपलाइन फूटने से हजारों लीटर पानी की बर्बादी हो चुकी है। पाइपलाइन फूटने के बाद नगर निगम प्राशसन के जिम्मेदार अधिकारी समय पर नहीं पहुुंचने से लोगों की नाराजगी बढ़ जाती है।

Hot this week

एमपी में ईंधन का संकट नहीं: रोज बुक हो रहे 2.20 लाख सिलेंडर, कालाबाजारी पर सख्ती

​भोपाल। मध्य प्रदेश में एलपीजी और पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति...

भोपाल के 35 इलाकों में कल गुल रहेगी बिजली

भोपाल। शहर के करीब 35 रिहायशी इलाकों में मंगलवार...

जमीनी विवाद में महिला की गरिमा से खिलवाड़, 3 महिलाओं समेत 5 पर केस दर्ज

​धामनोद (धार)। जिले के धामनोद थाना क्षेत्र में रविवार...

बड़ा तालाब को बचाने की बड़ी मुहिम: भदभदा से शुरू हुई अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई

​भोपाल। राजधानी की लाइफलाइन 'बड़ा तालाब' को अतिक्रमण मुक्त...

Topics

आयुष्मान भारत योजना: नियमों में ढिलाई पर बड़ी स्ट्राइक, 126 अस्पतालों की मान्यता रद्द

​भोपाल/इंदौर/ग्वालियर/जबलपुर: मध्यप्रदेश में आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img