Monday, September 28, 2026
29.8 C
Bhopal

व्यापारी से आइफोन के नाम पर सात लाख ठगने वाला चैन्नाई से गिरफ्तार

 इंस्टाग्राम पर पेज बनाकर लोगों को सस्ते में आइफोन बेचने का झांसा देकर ठगी करने वाले जालसाज को सायबर क्राइम पुलिस ने चैन्नाई से गिरफ्तार किया है। आरोपित ने भोपाल के व्यापारी से सात लाख रुपए ऐंठ लिए थे। इसके बाद आइफोन की डिलेवरी नहीं की थी। भरोसा जीतने के लिए जालसाज छोटे आर्डर की डिलेवरी कर बड़ी राशि लेकर अपना मोबाइल फोन बंद कर लेता था।

पुलिस के मुताबिक, ठगी के संबंध में छह अक्टूबर 2021 को जतिन वाधवानी ने सायबर क्राइम में शिकायत की थी। उन्होंने बताया था कि उसके साथ आईफोन मोबाइल सस्ते दामों पर बेचने के नाम पर इंस्टाग्राम पेज द ग्लोबल पार्टिकल स्टोर के उपयोगकर्ता एवं दिए गए मोबाइल नंबर से सात लाख रुपए की ठगी की गई है। पुलिस ने तकनीकी जांच और बैैंक से मिली जानकारी के बाद अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी अश्विन राम कानन निवासी पेरुमबक्कम को चैन्नाई से गिरफ्तार किया है। बारहवीं पास आरोपित इंस्टाग्राम पेज और वाट्सएप के माध्यम से संपर्क कर लोगों के साथ ठगी करता था। इस संंबंध में साइबर पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर किसी भी प्रकार का व्यवसाय करते समय संबंधित सोशल मीडिया प्रोफाइल, आनलाइन स्टोर, पेज एवं वेबसाइट आदि के संबंध में सत्यता एवं विश्वसनीयता की जांच कर लें।

Hot this week

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

भोपाल में न्यूनतम वेतन को लेकर अस्थायी और आउटसोर्स कर्मचारियों का प्रदर्शन

​भोपाल: न्यूनतम वेतन की मांग को लेकर सोमवार सुबह 3...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img