Thursday, February 12, 2026
23.1 C
Bhopal

गैस कंपनी ने शुरू की कनेक्शन जांच

इछावर। सुरक्षा कारणों के चलते की जाने वाली गैस चूल्हा और सिलिंडर की जांच नगर स्थित भारत गैस एजेंसी द्वारा कि जा रही है। जिसके अंतर्गत ये करना होता है हौज पाइप की वारंटी पीरियड देखकर उसकी स्थिति देखी जा रही है साथ ही चूल्हे से निकलने वाली लौ लाल निकल रही है या नीली,गैस चूल्हा जिस प्लेटफॉर्म पर रखा है उस पर कोई कवर तो नहीं लगाया गया है, चूल्हे या सिलिंडर के आसपास कोई ज्वलनशील सामग्री तो नहीं रखी है और साथ ही गैस के रेगूलेटर की भी जांच की जा रही है कहीं उससे गैस का रिसाव तो नहीं हो रहा और गैस की गंध तो नहीं आ रही, गैस कनेक्शन में रेगुलेटर कहीं से लीकेज तो नहीं है लीकेज पाए जाने पर उपभोक्ता से तुरंत नए रेगुलेटर उपयोग करने की मांग जांचकर्ता द्वारा की जा रही है।

नगर की माधव गैस एजेंसी संचालक बृजेंद्र तिवारी ने बताया कि पहले यह जांच 2 वर्षों के लिए की जाती थी परंतु नए नियमों के आधार पर अब यह अगले 5 वर्ष में एक बार कराई जाएगी जो कि 5 साल तक वैद्य रहेगी की जा रही है। इसमें उपभोक्ता के चूल्हे , रबर नली, रेगुलेटर आदि की जांच कर उनकी सर्विसिंग की जा रही है उज्जवला हितग्राहियों के लिए इस जांच का शुल्क 59 रुपए रखा गया है तथा अन्य उपभोक्ता को जांच के एवज में 236 रुपए देना निर्धारित किया गया है गैस कंपनी द्वारा किए गए बीमे एवं इस जांच उपरांत भविष्य में होने वाले किसी भी हादसे से होने वाले नुकसान की भरपाई कंपनी द्वारा की जाएगी । गौरतलब है कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को गैस कनेक्शन की उपयोगिता व उसके उपयोग में बरती जाने वाली सावधानियों को लेकर गैस कंपनियों द्वारा समय-समय पर अपने प्रशिक्षित प्रतिनिधियों द्वारा घर घर जाकर गैस कनेक्शन की जांच , सर्विसिंग और गैस के इस्तेमाल के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों को ले कर दिशा निर्देश दिए जाते हैं। एजेंसी संचालक ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की कि एजेंसी द्वारा कराई जा रही इस जांच के लिए हमारे प्रतिनिधि आपके घर आए तो इनका सहयोग करें एवं निर्धारित शुल्क की रसीद लेना ना भूले।

Hot this week

भोपाल में सेप्टिक टैंक में मिले बक्से में बंद मिली महिला की लाश

​भोपाल। राजधानी के कमल नगर इलाके में गुरुवार शाम...

करेंसी एक्सचेंज के नाम पर ठगी , नासिक के जालसाज ने भोपाल की युवती से ऐंठे 2.92 लाख

​राजधानी के गांधी नगर इलाके में करेंसी एक्सचेंज के...

इंदौर में फैक्ट्री मजदूर की गला रेतकर हत्या, रेलवे पटरी के पास मिला शव

​इंदौर | शहर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में गुरुवार...

Topics

भोपाल में सेप्टिक टैंक में मिले बक्से में बंद मिली महिला की लाश

​भोपाल। राजधानी के कमल नगर इलाके में गुरुवार शाम...

इंदौर में फैक्ट्री मजदूर की गला रेतकर हत्या, रेलवे पटरी के पास मिला शव

​इंदौर | शहर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में गुरुवार...

चेन्नई एयरपोर्ट पर स्टोर खोलने के नाम पर स्टार्टअप महिला से 66 लाख की ठगी

​बड़ी कार्रवाई: 'विदवेदा' कंपनी के डायरेक्टर पर क्राइम ब्रांच...

नाबालिग को खुदकुशी के लिए मजबूर करने वाला मां का प्रेमी गिरफ्तार

ग्वालियर। शहर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में करीब पांच...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img