Saturday, October 24, 2026
31.1 C
Bhopal

नाबालिग को खुदकुशी के लिए मजबूर करने वाला मां का प्रेमी गिरफ्तार


ग्वालियर। शहर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में करीब पांच महीने पहले एक 15 वर्षीय छात्रा द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने मृतका की मां के प्रेमी अनिल जाटव को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की आए दिन की मारपीट और प्रताड़ना से तंग आकर ही नाबालिग ने मौत को गले लगाया था।
क्या था पूरा मामला?
यह दर्दनाक घटना 21 सितंबर 2025 की है। मानपुर मल्टी में रहने वाली 15 वर्षीय सोनम (पिता सुरेश जाटव) ने अचानक घर में रखा तेजाब पी लिया था। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां तहसीलदार और पुलिस की मौजूदगी में उसने अपने बयान दर्ज कराए। सोनम ने साफ तौर पर कहा था कि उसकी मां का साथी अनिल जाटव उसे बुरी तरह पीटता और परेशान करता था, जिससे तंग आकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। इलाज के दौरान सोनम की मौत हो गई थी।
जांच में खुली रिश्तों की उलझन
पुलिस जांच में सामने आया कि सोनम की मां अपने पति सुरेश (निवासी छिंदवाड़ा) को छोड़कर बिजौली निवासी आरोपी अनिल जाटव के साथ रहने लगी थी। सोनम और उसका भाई भी अपनी मां के साथ ही रह रहे थे। इसी दौरान अनिल ने नाबालिग सोनम को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था।
घेराबंदी कर दबोचा गया आरोपी
बहोड़ापुर थाना प्रभारी (TI) आलोक परिहार ने बताया कि मर्ग जांच और छात्रा के बयानों के आधार पर अनिल जाटव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने जब आरोपी के गांव बिजौली में दबिश दी, तो वह फरार मिला। इसके बाद मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की और उसे ट्रांसपोर्ट नगर इलाके से धर दबोचा। इस कार्रवाई में एसआई अतुल सिंह चौहान और उनकी टीम की मुख्य भूमिका रही।

Hot this week

देवास में पुलिस दबिश: जुआ खेलते छत से कूदे आरोपी, वीडियो वायरल

देवास (भवानी सागर)। भवानी सागर क्षेत्र में शुक्रवार देर...

फेसबुक विज्ञापन से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर वॉटर पार्क संचालक से 8.59 लाख की ठगी

इंदौर (हीरा नगर)। फेसबुक पर शेयर मार्केट का विज्ञापन...

झागरिया खुर्द में पुलिस अधीक्षक ने लगाई जन चौपाल, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

भोपाल (देहात)। मध्य प्रदेश शासन के 'जन विश्वास अभियान'...

Topics

देवास में पुलिस दबिश: जुआ खेलते छत से कूदे आरोपी, वीडियो वायरल

देवास (भवानी सागर)। भवानी सागर क्षेत्र में शुक्रवार देर...

शिक्षिका के निलंबन की मांग को लेकर मिसरोद स्कूल के छात्रों का धरना, सड़क जाम करने की चेतावनी

भोपाल: मिसरोद स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राएं...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img