Sunday, February 22, 2026
31.6 C
Bhopal

ग्वालियर में 8 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलीं ठंडी हवाएं, जानें माैसम का हाल

जम्मू कश्मीर में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ से शहर का मौसम बिगड़ गया है। गुरुवार को बादल व कोहरे के कारण धूप नहीं निकली। तेज हवा के चलते सुबह से कंपकपी शुरू हो गई। एक बार फिर से ठंड की वापसी हुई है। न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। रात का तापमान स्थिर रहने से रात में ठंड नहीं बढ़ सकी। मौसम विभाग के अनुसार तेज धूप नहीं निकलने से दिन में कंपकपी रहेगी। 5 से 8 किमी प्रतिघंटा की गति से उत्तर पूर्वी हवा भी चल सकती है। जिससे दिन में ठंड की चुभन महसूस हाेगी। अचानक बदले मौसम के कारण दिन में गर्म कपड़े रख गए थे, वह फिर से निकल आए। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में दिन व रात के तापमान में गिरावट के आसार जताए हैं।

जम्मू कश्मीर में एक साथ दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इस कारण राजस्थान व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर चक्रवातीय घेरा बना हुआ है। इस चक्रवातीय घेरे की वजह से बीते राेज शहर में बादल छा गए। तेज हवा चलने लगी। बादलों की वजह से तेज धूप नहीं निकल सकी। तापमान में गिरावट दर्ज हाेने से सामान्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया। चक्रवातीय घेरा उत्तर प्रदेश में कमजोर पड़ रहा है। इसके कमजोर पड़ने के बाद हवा का रुख उत्तरी हो जाएगा। उत्तरी हवा अपने साथ जम्मू कश्मीर से बर्फीली ठंडक लेकर आएगी, जिससे कंपकपी बढ़ेगी।

13 से आ रहा नया पश्चिमी विक्षोभः पश्चिमी विक्षोभ के गुजर जाने के बाद तीन दिनों तक हवा का रुख उत्तर से पश्चिम की ओर रहेगा। यह हवा अपने साथ बर्फीली ठंडक लेकर आएगी। इससे रात के तापमान में गिरावट दर्ज होगी। रात में फिर से ठंड बढ़ेगी। 13 फरवरी को नया पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। इसके सक्रिय होने के बाद उत्तरी हवा थमेगी और हवा का रुख पश्चिमी होगा। इससे तापमान में फिर से बढ़ाेत्तरी होगी।

Hot this week

भेल स्पोर्ट्स क्लब के पास जंगल में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

​भोपाल। शहर के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भेल स्पोर्ट्स...

छेड़खानी पड़ी भारी: भाई-भाभी ने मनचले को बीच सड़क सिखाया सबक

​भोपाल | छोला मंदिर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात...

लापरवाही ने ली बुजुर्ग की जान: आईटी पार्क में करंट लगने से माली की मौत

​भोपाल | राजधानी के आईटी पार्क परिसर में शनिवार...

Topics

भेल स्पोर्ट्स क्लब के पास जंगल में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

​भोपाल। शहर के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भेल स्पोर्ट्स...

छेड़खानी पड़ी भारी: भाई-भाभी ने मनचले को बीच सड़क सिखाया सबक

​भोपाल | छोला मंदिर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात...

शादी का वादा और फिर ‘धोखा’: नर्सिंग छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

भोपाल |राजधानी के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र स्थित विंध्याचल...

राहुल गांधी 24 फरवरी को भोपाल आएंगे

भोपाल | अमेरिकी ट्रेड डील को 'किसान विरोधी' बताते...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img