Thursday, July 9, 2026
25.3 C
Bhopal

भोपाल में कोरोना की खुद जांच कराने वालों की संख्या चार गुना तक घटी

जिले में कोरोना की तीसरी लहर का प्रकोप कम होने के साथ संक्रमण के मामलों में गिरावट आई है। इसके साथ ही फीवर क्लीनिकों में पहुंचकर जांच कराने वालों की संख्या भी कम हो गई है। भोपाल के 48 फीवर क्लीनिकों में एक हफ्ते पहले तक हर दिन करीब 1800 लोग जांच कराने के लिए पहुंच रहे थे। अब हर दिन 400 से 500 मरीज ही आ रहे हैं। भोपाल के सीएमएचओ डा. प्रभाकर तिवारी ने बताया कि संक्रमण अब कम हो रहा है। इस कारण कम लोग जांच के लिए आ रहे हैं। जांच कराने वाले करीब 20 प्रतिशत ऐसे लोग होते हैं, जिन्हें बीमारी नहीं होती बल्कि यात्रा या किसी अन्य मकसद से आरटी-पीसीआर रिपोर्ट की जरूरत होती है।

भोपाल में हर दिन छह हजार सैंपल लेने का लक्ष्य है। फीवर क्लीनिक में खुद आकर जांच कराने वालों की संख्या घटी तो अब स्टेशनों पर औचक सैंपलिंग बढ़ा दी गई है। रानी कमलापति, भोपाल और संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर कुल 14 टीमें लगाई गई हैं। मंगलवार तक तीनों जगह मिलाकर रोज 1200 से 1500 सैंपल लिए जा रहे थे। बुधवार को दो हजार सैंपल लिए गए हैं। गुरुवार से 3200 तक करने का लक्ष्य है। सभी सैंपल आरटी-पीसीआर जांच की खातिर लिए जा रहे हैं। बता दें कि भोपाल में तीसरी लहर के पीक के दौरान रोजाना सैंपलों की संख्या आठ हजार तक पहुंच गई थी। शनिवार, रविवार और सोमवार को यह आंकड़ा पांच हजार से नीचे आ गया था।

भोपाल में पिछले एक हफ्ते में लिए गए सैंपल और संक्रमित

दिन– सैंपल– संक्रमित

9 फरवरी –5577–531

8 फरवरी –4786–574

7 फरवरी –4568– 610

6 फरवरी –4886—836

5 फरवरी–6421–1167

4 फरवरी –5908–1098

3 फरवरी –6072–1288

Hot this week

भोपाल: टाइगर मूवमेंट एरिया में पहाड़ और पेड़ों पर चला बुलडोजर, अवैध प्लाटिंग का आरोप

​भोपाल। राजधानी के टाइगर मूवमेंट एरिया (अकबरपुर) में पर्यावरण...

पारिवारिक विवाद में भाई ने ली भाई की जान

इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह मामूली कहासुनी...

मोबाइल में मग्न था युवक, ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

​भोपाल। ऐशबाग थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक...

Topics

भोपाल: टाइगर मूवमेंट एरिया में पहाड़ और पेड़ों पर चला बुलडोजर, अवैध प्लाटिंग का आरोप

​भोपाल। राजधानी के टाइगर मूवमेंट एरिया (अकबरपुर) में पर्यावरण...

पारिवारिक विवाद में भाई ने ली भाई की जान

इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह मामूली कहासुनी...

मोबाइल में मग्न था युवक, ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

​भोपाल। ऐशबाग थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक...

भोपाल: देर रात पुलिस का ‘नाइट सर्च ऑपरेशन’, संदिग्धों से की गई पूछताछ

​भोपाल। शहर में अपराध पर लगाम लगाने और कानून-व्यवस्था...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img