Friday, October 2, 2026
21.4 C
Bhopal

मिसरोद में शादी का झांसा देकर युवती से रेप, केस दर्ज

​भोपाल:

राजधानी के मिसरोद इलाके में एक 21 वर्षीय युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म (रेप) करने का मामला सामने आया है। पीड़िता बीएससी फॉरेंसिक साइंस की छात्रा है। कजलीखेड़ा थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी सुमीत गांगुली के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

​इंस्टाग्राम से हुई थी दोस्ती

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की आरोपी सुमीत से इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती हुई थी। आरोपी ड्राइवरी का काम करता है। बातचीत बढ़ने पर दोनों में प्रेम संबंध हो गए।

​होटल में ले जाकर किया दुष्कर्म

पीड़िता का आरोप है कि करीब 11 महीने पहले आरोपी उसे घूमने के बहाने एक होटल रूम में ले गया और शादी का झांसा देकर उसके साथ गलत काम किया। इसके बाद आरोपी लगातार शादी का वादा कर अलग-अलग जगहों पर ले जाकर उसके साथ रेप करता रहा।

​हाल ही में जब पीड़िता ने उससे शादी करने के लिए कहा, तो आरोपी मुकर गया। इसके बाद युवती ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरी आपबीती बताई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।

Hot this week

संपत्ति विवाद में समझौते के नाम पर कारोबारी ने महिला से ठगे 4.16 करोड़, केस दर्ज

​इंदौर: शहर के एक बड़े कारोबारी द्वारा संपत्ति विवाद में...

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक और रैलियों से करेंगे जागरूक

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया...

खेत पर तार फेंसिंग को लेकर खूनी संघर्ष, ईंटों से हमला और फायरिंग; एक आरोपी गिरफ्तार

​मुरैना: ​पोरसा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ी की जोटई में...

Topics

संपत्ति विवाद में समझौते के नाम पर कारोबारी ने महिला से ठगे 4.16 करोड़, केस दर्ज

​इंदौर: शहर के एक बड़े कारोबारी द्वारा संपत्ति विवाद में...

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक और रैलियों से करेंगे जागरूक

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया...

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img