Wednesday, November 25, 2026
26.1 C
Bhopal

पानी समझकर बाथरूम क्लीनर पीने से ढाई साल की मासूम की मौत, परिवार में पसरा मातम

इंदौर। चंदन नगर थाना क्षेत्र में खेलते-खेलते पानी समझकर एसिड (बाथरूम क्लीनर) पीने से ढाई साल की मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक बच्ची की पहचान वंशिका पिता सुनील लोधी के रूप में हुई है। मंगलवार रात एमवाय अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

खेलते समय बाथरूम के बाहर रखी बोतल उठाई पुलिस के मुताबिक, मंगलवार दोपहर पिता सुनील घर के बाहर बैठे थे और मां गेहूं बीनने में व्यस्त थीं। इसी दौरान तीन बहनों में सबसे छोटी वंशिका खेलते हुए बाथरूम के पास पहुंच गई। वहां बाहर रखी एसिड की बोतल को उसने पानी समझकर पी लिया। एसिड पीते ही गले में जलन होने पर वह रोते हुए पिता के पास पहुंची।

इलाज के दौरान एमवाय अस्पताल में तोड़ा दम बच्ची के मुंह से झाग निकलता देख घबराए परिजन उसे तुरंत नजदीकी गीतांजलि अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे एमवाय अस्पताल रेफर कर दिया, जहां देर रात उसकी मौत हो गई। मूल रूप से अशोक नगर निवासी सुनील पिछले 7 साल से चंदन नगर में किराए के मकान में रहकर मिस्त्री का काम करते हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Hot this week

छोला इलाके में युवक की बेरहमी से हत्या, धारदार हथियार से वार कर पत्थर से कुचला सिर

भोपाल। छोला मंदिर थाना क्षेत्र के मालीखेड़ी स्थित टिटोड़ी...

विवाद के बाद पत्नी ने की पति की हत्या, साले और भांजे ने जंगल में फेंका शव

भोपाल। परवलिया सड़क थाना क्षेत्र के ग्राम बगोनिया में...

ग्वालियर में करोड़ों का उधार माल समेटकर मोबाइल कारोबारी परिवार समेत फरार, 7 दुकानों पर लटके ताले

ग्वालियर। शहर के प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक बाजार राजीव प्लाजा के...

जबलपुर में मोपेड की डिक्की से 32 लाख रुपये जब्त, दो युवक हिरासत में

जबलपुर। माढ़ोताल पुलिस ने मंगलवार शाम वाहन चेकिंग के...

Topics

छोला इलाके में युवक की बेरहमी से हत्या, धारदार हथियार से वार कर पत्थर से कुचला सिर

भोपाल। छोला मंदिर थाना क्षेत्र के मालीखेड़ी स्थित टिटोड़ी...

विवाद के बाद पत्नी ने की पति की हत्या, साले और भांजे ने जंगल में फेंका शव

भोपाल। परवलिया सड़क थाना क्षेत्र के ग्राम बगोनिया में...

जबलपुर में मोपेड की डिक्की से 32 लाख रुपये जब्त, दो युवक हिरासत में

जबलपुर। माढ़ोताल पुलिस ने मंगलवार शाम वाहन चेकिंग के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img