भोपाल। राजधानी के करीब 40 इलाकों में बुधवार को बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इसके चलते इन क्षेत्रों में 4 से 7 घंटे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। बिजली कंपनी ने रहवासियों से अपील की है कि वे परेशानी से बचने के लिए बिजली से जुड़े अपने जरूरी काम समय से पहले निपटा लें।
जानिए, किस इलाके में कब बंद रहेगी बिजली:
- सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक: हर्षवर्धन नगर, शाहपुरा ए सेक्टर, मनीषा मार्केट, एजी कॉलोनी, पीएंडटी कॉलोनी, संजय कॉम्पलेक्स, कर्मचारी भवन, सीआई होम्स, ई-7 अशोका सोसायटी, लाला लाजपत राय कॉलोनी, रीयल कॉलोनी, विवेक अपार्टमेंट (1, 2-3), अमलतास, बसंतकुंज और आसपास के क्षेत्र।
- सुबह 10 से शाम 5 बजे तक: फतेहगढ़, सदर मंजिल, ओल्ड गेट, इमामी गेट चौराहा, टीला रोड, जीएडी चौराहा, पिपलिया केशो, गुराड़ी घाट, रतनपुर सड़क, नरेला हनुमंत और आसपास के इलाके।
- सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक: न्यू मिनाल और आसपास के क्षेत्र।
- सुबह 11 से दोपहर 3.30 बजे तक: अंशुल विहार, वंदना होम्स, विंडसर अर्रालिया, एलिजेंट, सुरक्षा एन्क्लेव, विंडसर पाम, इनायतपुर पंप हाउस, वाटिका हेरिटेज, ईशान विष्ट कॉलोनी, साईं सिद्धी कॉलोनी और आसपास के इलाके।



