Tuesday, November 24, 2026
26.1 C
Bhopal

नागपुर लूटकांड के तार बालाघाट से जुड़े, खेत में पैरे के नीचे छिपाए गए 4 करोड़ से ज्यादा बरामद

बालाघाट। महाराष्ट्र के नागपुर में पांच दिन पहले हुई बड़ी लूट की वारदात के तार मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले से जुड़ गए हैं। मंगलवार सुबह नागपुर क्राइम ब्रांच की टीम आरोपी की निशानदेही पर वारासिवनी क्षेत्र के ग्राम डोरली पहुंची, जहां एक खेत में पैरे के ढेर के नीचे छिपाकर रखी गई लूट की रकम बरामद की गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, तीन बोरियों में भरी यह नकदी चार करोड़ रुपए से अधिक है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी ने करीब चार दिन पहले अपने एक परिचित के खेत में तीन बोरियों में नकदी भरकर छिपाई थी। नागपुर क्राइम ब्रांच की टीम ने मौके पर पहुंचकर तीनों बोरियां जब्त कर ली हैं और ग्राम पंचायत डोरली में नोटों की गिनती की जा रही है। वारासिवनी टीआई अनूप कुमार उइके ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि स्थानीय पुलिस मौके पर महाराष्ट्र पुलिस का सहयोग कर रही है।

नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस लूट की इतनी बड़ी रकम नागपुर से बालाघाट कैसे पहुंची, इसमें स्थानीय स्तर पर किसने मदद की और वारदात में कौन-कौन शामिल है, पुलिस अब इन बिंदुओं पर जांच कर रही है। गिनती पूरी होने के बाद ही बरामद रकम का सटीक आंकड़ा और पूरे गिरोह का खुलासा हो सकेगा।

Hot this week

बिना लिंक खोले और ओटीपी बताए सैलून संचालक के खातों से 1.90 लाख पार

जबलपुर। बिना किसी अनजान लिंक पर क्लिक किए और...

मप्र में देर रात 26 पुलिस अफसरों के तबादले, एक आईपीएस व 25 डीएसपी बदले

भोपाल। मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग ने सोमवार...

पत्नी से गैंगरेप के दोषी पति और ममेरे भाई को 20-20 साल की सजा

अशोकनगर। जिला अदालत ने पत्नी के साथ गैंगरेप और...

Topics

बिना लिंक खोले और ओटीपी बताए सैलून संचालक के खातों से 1.90 लाख पार

जबलपुर। बिना किसी अनजान लिंक पर क्लिक किए और...

पत्नी से गैंगरेप के दोषी पति और ममेरे भाई को 20-20 साल की सजा

अशोकनगर। जिला अदालत ने पत्नी के साथ गैंगरेप और...

24 घंटे में कोतवाली पुलिस ने बरामद किया चोरी हुआ मंगलसूत्र

पूछताछ में नौकरानी ने कबूला जुर्म, फरियादी महिला ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img