Tuesday, November 24, 2026
26.1 C
Bhopal

बिना लिंक खोले और ओटीपी बताए सैलून संचालक के खातों से 1.90 लाख पार

जबलपुर। बिना किसी अनजान लिंक पर क्लिक किए और ओटीपी साझा किए बिना ही मदनमहल क्षेत्र के एक सैलून संचालक के दो बैंक खातों से 1 लाख 89 हजार 888 रुपए की ऑनलाइन ठगी हो गई। पीड़ित आकाश कुमार सेन के मुताबिक, 22 नवंबर को दुकान पर काम के दौरान उनका मोबाइल अचानक अपने आप अपडेट होने लगा और फिर बंद हो गया।

फोन दोबारा चालू होने के बाद रात करीब 9 बजे जब आकाश ने मिठाई खरीदकर ऑनलाइन पेमेंट किया और बैलेंस देखा, तो एक खाते से 91 हजार और दूसरे से 98 हजार 888 रुपए गायब थे। खाते में महज 648 रुपए बचे थे। पीड़ित ने न तो कोई संदिग्ध लिंक खोली थी और न ही किसी को ओटीपी बताया था। शिकायत पर स्टेट साइबर सेल ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एएसपी मनीष भारद्वाज ने बताया कि ऐसी वारदातों में थर्ड-पार्टी ऐप, स्पायवेयर या रिमोट एक्सेस की भूमिका हो सकती है। पुलिस मोबाइल की तकनीकी जांच करने के साथ ही उन खातों का पता लगा रही है, जिनमें रकम ट्रांसफर हुई है।

साइबर पुलिस की सलाह: अनजान ऐप या एपीके फाइल इंस्टॉल न करें और ऐप्स को दी गई एसएमएस व एक्सेसिबिलिटी की परमिशन जांचते रहें। मोबाइल अचानक बंद हो या अपने आप अपडेट होने लगे, तो तुरंत इंटरनेट बंद कर बैंक से संपर्क करें और हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।

Hot this week

मप्र में देर रात 26 पुलिस अफसरों के तबादले, एक आईपीएस व 25 डीएसपी बदले

भोपाल। मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग ने सोमवार...

पत्नी से गैंगरेप के दोषी पति और ममेरे भाई को 20-20 साल की सजा

अशोकनगर। जिला अदालत ने पत्नी के साथ गैंगरेप और...

खंडहरनुमा मकान में चल रहे जुआ अड्डे पर पुलिस का छापा, गुंडा बदमाश समेत 12 जुआरी गिरफ्तार

भोपाल। स्टेशन बजरिया थाना पुलिस ने चांदबड़ इलाके में...

24 घंटे में कोतवाली पुलिस ने बरामद किया चोरी हुआ मंगलसूत्र

पूछताछ में नौकरानी ने कबूला जुर्म, फरियादी महिला ने...

Topics

पत्नी से गैंगरेप के दोषी पति और ममेरे भाई को 20-20 साल की सजा

अशोकनगर। जिला अदालत ने पत्नी के साथ गैंगरेप और...

24 घंटे में कोतवाली पुलिस ने बरामद किया चोरी हुआ मंगलसूत्र

पूछताछ में नौकरानी ने कबूला जुर्म, फरियादी महिला ने...

नियम तोड़ने वालों के घर पहुंच रही पुलिस, ‘ट्रैफिक साथी’ से कट रहे चालान

इंदौर. शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img