भोपाल। मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग ने सोमवार देर रात पुलिस महकमे में फेरबदल करते हुए 26 अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है। आदेश में भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के एक अधिकारी और राज्य पुलिस सेवा (SPS) के 25 डीएसपी स्तर के अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना दी गई है। इस फेरबदल से भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, रीवा और नरसिंहपुर समेत कई जिले प्रभावित हुए हैं।
नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा एसडीओपी आईपीएस शुभम सिंह ठाकुर को जिले के भीतर ही ट्रांसफर कर गोटेगांव का नया एसडीओपी बनाया गया है, जबकि मंडला के शाहपुर में पदस्थ अजय तिवारी को गाडरवारा एसडीओपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रमुख तबादले एक नजर में:
- भोपाल: नवीन तिवारी एसीपी जहांगीराबाद और शिवाली तिवारी डीएसपी पीएचक्यू बने। सुजीत तिवारी को सायबर सेल भोपाल से एसीपी न्यायालयीन-2 इंदौर भेजा गया।
- इंदौर: अपूर्वा किलेदार को एसीपी कोतवाली नगरीय इंदौर बनाया गया, जबकि नीलम कनोज को डीएसपी (एलआर) देवास भेजा गया।
- उज्जैन: दिनेश प्रजापति एसडीओपी महिदपुर, विवेक कनोडिया एसडीओपी तराना और कमल निगवाल सीएसपी नागदा बनाए गए।
- अन्य जिले: प्रतिभा शर्मा को सीएसपी विदिशा, विक्रम रजक को एसडीओपी पिपरिया (नर्मदापुरम), नम्रता सोंधिया को एसडीओपी खिलचीपुर (राजगढ़), आशीष जैन को एसडीओपी अजयगढ़ (पन्ना) और ओमप्रकाश आर्य को एसडीओपी राघौगढ़ (गुना) पदस्थ किया गया है। इसके अलावा संतोष कुमार शुक्ला को डीएसपी यातायात नर्मदापुरम और संतोष मिश्रा को डीएसपी यातायात सतना की कमान मिली है।




