Monday, November 23, 2026
19.1 C
Bhopal

गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाने पहुंची पत्नी ही निकली पति की कातिल, प्रेमी संग मिलकर जंगल में दफनाया था शव

बैतूल। शाहपुर थाना पुलिस ने एक अंधे कत्ल का खुलासा करते हुए पति की हत्या के आरोप में पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पत्नी ने पैसों के विवाद में शराब के नशे में धुत पति का दुपट्टे से गला घोंट दिया और प्रेमी के साथ मिलकर शव को जंगल में रेत के नीचे दफना दिया। पुलिस को गुमराह करने के लिए उसने खुद थाने जाकर पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी।

पुलिस के अनुसार, ग्राम खापा निवासी जेसीबी चालक संदीप यादव ग्यारस मनाने गांव आया था। 20 नवंबर की रात पैसों को लेकर उसका पत्नी सागर यादव से झगड़ा हो गया। विवाद बढ़ने पर सागर ने नशे में धुत संदीप को धक्का दिया, जिससे वह दीवार से टकराकर गिर पड़ा। इसके बाद सागर ने दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के समय उनके दोनों बच्चे दूसरे कमरे में सो रहे थे।

हत्या के बाद सागर ने अपने प्रेमी और गांव के ही मिस्त्री ओमप्रकाश यादव को घर बुलाया। दोनों ने शव को ताकू मिलिट्री रेंज के जंगल में ले जाकर एक नाले के पास रेत में दफना दिया।

डॉग स्क्वॉड की मदद से 3 किमी अंदर जंगल में मिला शव जांच के दौरान पुलिस को पत्नी और उसके प्रेमी की गतिविधियों पर शक हुआ। सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। 22 नवंबर को पुलिस आरोपियों को जंगल ले गई, लेकिन वे गुमराह करते रहे। इसके बाद डॉग स्क्वॉड की मदद ली गई। खोजी कुत्ता मृतक के कपड़ों की गंध के सहारे मुख्य सड़क से करीब तीन किलोमीटर अंदर नाले के पास जाकर रुक गया, जहां खुदाई करने पर संदीप का शव बरामद हुआ। पुलिस ने हत्या और सबूत मिटाने की धाराएं बढ़ाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Hot this week

पत्नी से गैंगरेप के दोषी पति और ममेरे भाई को 20-20 साल की सजा

अशोकनगर। जिला अदालत ने पत्नी के साथ गैंगरेप और...

खंडहरनुमा मकान में चल रहे जुआ अड्डे पर पुलिस का छापा, गुंडा बदमाश समेत 12 जुआरी गिरफ्तार

भोपाल। स्टेशन बजरिया थाना पुलिस ने चांदबड़ इलाके में...

24 घंटे में कोतवाली पुलिस ने बरामद किया चोरी हुआ मंगलसूत्र

पूछताछ में नौकरानी ने कबूला जुर्म, फरियादी महिला ने...

Topics

पत्नी से गैंगरेप के दोषी पति और ममेरे भाई को 20-20 साल की सजा

अशोकनगर। जिला अदालत ने पत्नी के साथ गैंगरेप और...

24 घंटे में कोतवाली पुलिस ने बरामद किया चोरी हुआ मंगलसूत्र

पूछताछ में नौकरानी ने कबूला जुर्म, फरियादी महिला ने...

नियम तोड़ने वालों के घर पहुंच रही पुलिस, ‘ट्रैफिक साथी’ से कट रहे चालान

इंदौर. शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों...

घोड़े की लात से 39 वर्षीय ठेकेदार की मौत

भोपाल। पंचशील नगर में सड़क पर बंधे घोड़े की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img