Monday, November 23, 2026
25.1 C
Bhopal

शादी सीजन में सख्ती: रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, सड़क पर वाहन खड़े हुए तो गार्डन संचालकों पर कार्रवाई

विदिशा. शादी-विवाह का सीजन शुरू होते ही यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस सख्त हो गई है। सोमवार को कोतवाली और सिविल लाइन थाना पुलिस ने शहर के मैरिज गार्डन और डीजे संचालकों की बैठक लेकर उन्हें नियमों का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी। पुलिस अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि नियमों की अनदेखी करने वाले संचालकों के खिलाफ सीधे कार्रवाई की जाएगी।

सड़क पर पार्किंग और जाम से बचना होगा बैठक में अधिकारियों ने कहा कि शादी समारोहों के कारण आम राहगीरों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे मेहमानों के वाहनों की पार्किंग गार्डन परिसर या तय जगह पर ही करवाएं। मुख्य सड़क पर वाहन खड़े होने या बारात और आतिशबाजी के कारण जाम लगने पर संचालक जिम्मेदार होंगे।

गार्डन में सीसीटीवी और फायर सेफ्टी अनिवार्य सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने मैरिज गार्डन के मुख्य द्वार, पार्किंग और पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे चालू रखने और उनकी रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखने को कहा है। साथ ही अग्निशमन यंत्र, आपातकालीन निकास द्वार और पर्याप्त सुरक्षा गार्ड तैनात रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा सके।

डीजे संचालकों के लिए तय नियम

  • बिना अनुमति डीजे नहीं चलाया जा सकेगा और तय ध्वनि मानकों का पालन करना होगा।
  • रात 10 बजे के बाद डीजे और लाउडस्पीकर पूरी तरह बंद रखने होंगे।
  • अश्लील, भड़काऊ या किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले गाने बजाने पर पूरी तरह रोक रहेगी।

Hot this week

24 घंटे में कोतवाली पुलिस ने बरामद किया चोरी हुआ मंगलसूत्र

पूछताछ में नौकरानी ने कबूला जुर्म, फरियादी महिला ने...

नियम तोड़ने वालों के घर पहुंच रही पुलिस, ‘ट्रैफिक साथी’ से कट रहे चालान

इंदौर. शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों...

घोड़े की लात से 39 वर्षीय ठेकेदार की मौत

भोपाल। पंचशील नगर में सड़क पर बंधे घोड़े की...

Topics

24 घंटे में कोतवाली पुलिस ने बरामद किया चोरी हुआ मंगलसूत्र

पूछताछ में नौकरानी ने कबूला जुर्म, फरियादी महिला ने...

नियम तोड़ने वालों के घर पहुंच रही पुलिस, ‘ट्रैफिक साथी’ से कट रहे चालान

इंदौर. शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों...

घोड़े की लात से 39 वर्षीय ठेकेदार की मौत

भोपाल। पंचशील नगर में सड़क पर बंधे घोड़े की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img