Tuesday, November 24, 2026
25.1 C
Bhopal

कंधा टकराने के विवाद में युवक पर धारदार हथियार से हमला, चार आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। कटारा हिल्स थाना क्षेत्र के लहारपुर स्थित 70 क्वार्टर में कंधा टकराने जैसी मामूली बात पर चार युवकों ने दो दोस्तों पर जानलेवा हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए एक युवक के पेट में धारदार हथियार घोंप दिया गया, जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, 24 वर्षीय शुभम महिरे 23 नवंबर की रात अपने दोस्त करण आदिवाल (22) और अंशु के साथ लहारपुर में अपने मामा के घर गया था। रात करीब साढ़े नौ बजे हनुमान मंदिर के पास गली से गुजरते वक्त शुभम का कंधा आदित्य नाम के युवक से टकरा गया। इसी बात पर आदित्य गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने अपने साथी धनराज उर्फ धनुआ, नागेंद्र उर्फ नगुआ और नितिन राव को बुला लिया।

चारों आरोपियों ने मिलकर शुभम और करण से मारपीट शुरू कर दी। दोस्त को बचाने आगे आए करण के पेट पर धनराज ने धारदार हथियार से वार कर दिया, जबकि नागेंद्र और नितिन ने ईंट-पत्थरों से हमला किया। सिर, छाती और पेट में गंभीर चोट लगने से करण लहूलुहान होकर गिर पड़ा, जिसे एम्स (AIMS) में भर्ती कराया गया है।

थाना प्रभारी संतोष रघुवंशी ने बताया कि शुभम की शिकायत पर चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास (बीएनएस की धारा 109) सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस टीम ने दबिश देकर वारदात के कुछ ही घंटों के भीतर चारों आरोपियों को दबोच लिया।

Hot this week

भूत के साये में छात्रावास: डर के मारे 50 में से 35 छात्राएं घर लौटीं, प्रबंधन ने दावों को नकारा

बालाघाट। जिले के बैहर विकासखंड स्थित आमगांव के सांदीपनि...

इंदौर में साइबर ठगों को बैंक खाते बेचने वाले गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार

इंदौर। क्राइम ब्रांच और लसूड़िया पुलिस ने मंगलवार को...

Topics

इंदौर में साइबर ठगों को बैंक खाते बेचने वाले गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार

इंदौर। क्राइम ब्रांच और लसूड़िया पुलिस ने मंगलवार को...

बिना लिंक खोले और ओटीपी बताए सैलून संचालक के खातों से 1.90 लाख पार

जबलपुर। बिना किसी अनजान लिंक पर क्लिक किए और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img