Wednesday, November 4, 2026
26.1 C
Bhopal

भोपाल में अवैध हथियारों की तस्करी का भंडाफोड़: 4 पिस्टल, एक कट्टा और 7 कारतूस के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी की हनुमानगंज थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार कर शहर में किसी संभावित बड़ी वारदात को नाकाम कर दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 4 पिस्टल, एक देशी कट्टा, 5 मैगजीन और 7 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। बुधवार को डीसीपी जोन-3 आयुष गुप्ता ने इस पूरी कार्रवाई का खुलासा किया।
मुखबिर से मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने 3 नवंबर को सिंधी कॉलोनी चौराहे के पास घेराबंदी की थी। पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे एक संदिग्ध को टीम ने तत्परता से दबोच लिया। मौके पर तलाशी लेने पर उसके पास से 2 पिस्टल, 2 मैगजीन और 2 जिंदा कारतूस मिले। आरोपी की पहचान तलैया निवासी फरमान मोहम्मद (32) के रूप में हुई।
पूछताछ में फरमान ने बताया कि वह अपने साथी अतीक उर्फ बबलू के साथ मिलकर हथियारों की तस्करी का काम करता है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने ऐशबाग निवासी 49 वर्षीय अतीक को भी हिरासत में ले लिया। अतीक के पास से 2 पिस्टल, एक देशी कट्टा, 3 मैगजीन और 5 जिंदा कारतूस जब्त किए गए। जांच में सामने आया है कि अतीक का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है और उस पर ऐशबाग थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत भी मामला दर्ज रह चुका है।
सहायक पुलिस आयुक्त अरविन्द सिंह के निर्देशन और थाना प्रभारी अवधेश सिंह भदौरिया के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों पर आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश कर आगे की पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे इतनी बड़ी संख्या में हथियार कहां से ला रहे थे और किसे सप्लाई करने की फिराक में थे।

इनका कहना है
पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए हथियारों के साथ इन दोनों तस्करों को पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। अब पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इतनी बड़ी संख्या में यह हथियार कहां से लाए गए थे, इनका मुख्य सप्लायर कौन है और भोपाल में इन्हें किसे खपाने की तैयारी थी। पूछताछ में इस नेटवर्क से जुड़े कुछ और लोगों के नाम भी सामने आ सकते हैं।”
-आयुष गुप्ता, डीसीपी (जोन-3), भोपाल

Hot this week

जमीन के अंदर गाड़े थे शराब से भरे ड्रम, आबकारी टीम ने की बड़ी कार्रवाई

भोपाल। राजधानी के रतुआ पठार गांव में आबकारी विभाग...

ट्विशा शर्मा मामला: जबलपुर हाईकोर्ट ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका खारिज की

भोपाल: भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में जबलपुर...

चाय-नाश्ते की दुकान पर छापा, 5 किलो अवैध गंधक-पोटाश जब्त; संचालक गिरफ्तार

विदिशा (कुरवाई)। स्थानीय पुलिस ने हनुमानगंज क्षेत्र में एक...

गांजा तस्करी करते पिता-पुत्र गिरफ्तार, 1 किलो 800 ग्राम अवैध गांजा जब्त

भोपाल: राजधानी के नजीराबाद थाना पुलिस ने गांजा तस्करी...

Topics

जमीन के अंदर गाड़े थे शराब से भरे ड्रम, आबकारी टीम ने की बड़ी कार्रवाई

भोपाल। राजधानी के रतुआ पठार गांव में आबकारी विभाग...

चाय-नाश्ते की दुकान पर छापा, 5 किलो अवैध गंधक-पोटाश जब्त; संचालक गिरफ्तार

विदिशा (कुरवाई)। स्थानीय पुलिस ने हनुमानगंज क्षेत्र में एक...

गांजा तस्करी करते पिता-पुत्र गिरफ्तार, 1 किलो 800 ग्राम अवैध गांजा जब्त

भोपाल: राजधानी के नजीराबाद थाना पुलिस ने गांजा तस्करी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img