Friday, October 2, 2026
21.4 C
Bhopal

संपत्ति विवाद में समझौते के नाम पर कारोबारी ने महिला से ठगे 4.16 करोड़, केस दर्ज

​इंदौर:

शहर के एक बड़े कारोबारी द्वारा संपत्ति विवाद में कोर्ट से राहत और समझौता कराने के नाम पर एक विधवा महिला से 4 करोड़ 16 लाख रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। क्राइम ब्रांच ने शिकायत के आधार पर मुख्य आरोपी राजीव धाम (निवासी एबी रोड) और उसके साथियों के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत और धमकाने की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है।

​2015 से 2022 के बीच ऐंठे रुपए

पीड़ित 58 वर्षीय मनमीत कौर का अपने जेठ के साथ पारिवारिक संपत्ति का विवाद चल रहा था। आरोपी राजीव धाम ने महिला को अपनी ऊंची पहुंच का झांसा दिया और मध्यस्थता कराकर मामला सुलझाने का भरोसा दिलाया। इसी धोखे में आकर पीड़िता ने वर्ष 2015 से 2022 के बीच अलग-अलग किस्तों में कुल 4.16 करोड़ रुपए राजीव की एडवरटाइजिंग फर्म के खाते में ट्रांसफर कर दिए।

​सास के निधन के बाद मुकरा और दी धमकी

आरोपी ने केवल 26 लाख रुपए वापस किए और बाकी के करीब 3.90 लाख रुपए हड़प लिए। वर्ष 2025 में पीड़िता की सास के निधन के बाद जब उन्होंने अपने बाकी पैसे मांगे, तो आरोपी ने रकम लौटाने से इनकार कर दिया।

​पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने पिस्टल और बंदूकों का खौफ दिखाकर उसे डराया। आरोपी ने रौब झाड़ते हुए कहा कि शासन-प्रशासन में उसकी गहरी पैठ है और वह शहर के बड़े बदमाशों की जमानत करवाता है, इसलिए उसके खिलाफ जाना भारी पड़ेगा। मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता ने ईओडब्ल्यू और क्राइम ब्रांच में शिकायत की थी, जिसके बाद अब पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

मिसरोद में शादी का झांसा देकर युवती से रेप, केस दर्ज

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में एक 21 वर्षीय युवती...

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक और रैलियों से करेंगे जागरूक

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया...

खेत पर तार फेंसिंग को लेकर खूनी संघर्ष, ईंटों से हमला और फायरिंग; एक आरोपी गिरफ्तार

​मुरैना: ​पोरसा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ी की जोटई में...

Topics

मिसरोद में शादी का झांसा देकर युवती से रेप, केस दर्ज

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में एक 21 वर्षीय युवती...

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक और रैलियों से करेंगे जागरूक

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया...

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img