Wednesday, November 25, 2026
26.1 C
Bhopal

भोपाल में पानी सप्लाई निजी हाथों में देने का विरोध, कांग्रेस ने निगम कमिश्नर को घेरा

भोपाल। शहर की कॉलोनियों में पानी की सप्लाई और जलकर वसूली का ठेका निजी कंपनी को सौंपने के फैसले का विरोध तेज हो गया है। बुधवार को कांग्रेस पार्षदों ने नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी के नेतृत्व में नगर निगम कमिश्नर रामप्रकाश अहिरवार से मुलाकात कर इस पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई।

कांग्रेस का आरोप है कि एमआईसी (MIC) ने परिषद की मंजूरी के बिना बंद कमरे में यह फैसला लेकर ‘गजानंद सिक्योरिटी फोर्स प्रा. लि.’ को जिम्मेदारी दे दी। नेता प्रतिपक्ष ने सवाल उठाया कि सुरक्षा का काम करने वाली कंपनी को पानी सप्लाई का जिम्मा कैसे दिया जा सकता है। पार्षदों ने यह भी आरोप लगाया कि निगम जहां करीब 250 रुपए महीना जलकर लेता है, वहीं निजी कंपनी लोगों से 700 रुपए तक वसूल रही है। इस दौरान कांग्रेसियों ने जलकार्य अधीक्षण यंत्री उदित गर्ग को भी घेरकर जवाब मांगा।

निगम कमिश्नर का बयान और नई व्यवस्था के नियम मामले पर कमिश्नर अहिरवार ने कहा कि शिकायत मिली है और इसकी जांच कराई जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह व्यवस्था अनिवार्य नहीं है; जिन कॉलोनियों की रहवासी समितियां सहमत होंगी, वहीं इसे लागू किया जाएगा।

गौरतलब है कि नई व्यवस्था के तहत निगम कंपनी को 17 रुपए प्रति हजार लीटर की दर से पानी देगा, जिसे कंपनी रखरखाव और मरम्मत खर्च जोड़कर रहवासियों को 20 से 22 रुपए प्रति हजार लीटर में बेचेगी। बिल न भरने पर कंपनी को नल कनेक्शन काटने का अधिकार भी दिया गया है। शहर की 829 कॉलोनियों में बल्क कनेक्शन हैं, जिनसे निगम को सालाना 35 से 40 करोड़ रुपए की आय होती है।

Hot this week

पानी समझकर बाथरूम क्लीनर पीने से ढाई साल की मासूम की मौत, परिवार में पसरा मातम

इंदौर। चंदन नगर थाना क्षेत्र में खेलते-खेलते पानी समझकर...

छोला इलाके में युवक की बेरहमी से हत्या, धारदार हथियार से वार कर पत्थर से कुचला सिर

भोपाल। छोला मंदिर थाना क्षेत्र के मालीखेड़ी स्थित टिटोड़ी...

विवाद के बाद पत्नी ने की पति की हत्या, साले और भांजे ने जंगल में फेंका शव

भोपाल। परवलिया सड़क थाना क्षेत्र के ग्राम बगोनिया में...

ग्वालियर में करोड़ों का उधार माल समेटकर मोबाइल कारोबारी परिवार समेत फरार, 7 दुकानों पर लटके ताले

ग्वालियर। शहर के प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक बाजार राजीव प्लाजा के...

Topics

पानी समझकर बाथरूम क्लीनर पीने से ढाई साल की मासूम की मौत, परिवार में पसरा मातम

इंदौर। चंदन नगर थाना क्षेत्र में खेलते-खेलते पानी समझकर...

छोला इलाके में युवक की बेरहमी से हत्या, धारदार हथियार से वार कर पत्थर से कुचला सिर

भोपाल। छोला मंदिर थाना क्षेत्र के मालीखेड़ी स्थित टिटोड़ी...

विवाद के बाद पत्नी ने की पति की हत्या, साले और भांजे ने जंगल में फेंका शव

भोपाल। परवलिया सड़क थाना क्षेत्र के ग्राम बगोनिया में...

जबलपुर में मोपेड की डिक्की से 32 लाख रुपये जब्त, दो युवक हिरासत में

जबलपुर। माढ़ोताल पुलिस ने मंगलवार शाम वाहन चेकिंग के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img