Wednesday, November 25, 2026
19.1 C
Bhopal

महिला से छेड़छाड़ के दोषी को एक साल की सश्रम कैद

भोपाल। महिला का बुरी नीयत से हाथ पकड़कर छेड़छाड़ करने के आठ साल पुराने मामले में कोर्ट ने आरोपी को दोषी करार दिया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी (जेएमएफसी) आरती आदित्य बांदिल की अदालत ने आरोपी रवि सूर्यवंशी को एक वर्ष के सश्रम कारावास और एक हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। मामले में शासन की ओर से सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी (एडीपीओ) शारदा शाक्या ने पैरवी की।

क्या था मामला अभियोजन के अनुसार, पीड़िता और उसका पति रातीबड़ क्षेत्र स्थित अग्रवाल धर्मकांटा पर चौकीदारी करते थे, जहां आरोपी रवि सूर्यवंशी भी काम करता था। 22 मई 2018 की रात करीब दो बजे आरोपी की ड्यूटी थी। इसी दौरान जब पीड़िता वॉशरूम जाने के लिए उठी, तो आरोपी ने बुरी नीयत से उसका हाथ पकड़ लिया। पीड़िता के शोर मचाने पर उसका पति मौके पर पहुंचा और आरोपी को पकड़ लिया। हालांकि, आरोपी धक्का-मुक्की कर जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग निकला था।

पीड़िता की शिकायत पर रातीबड़ थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर चालान कोर्ट में पेश किया था। अदालत ने पेश किए गए सबूतों और गवाहों के आधार पर आरोपी को सजा सुनाई।

Hot this week

सीहोर में एसपी बंगले के पास युवक की चाकू मारकर हत्या, 5 लोगों पर आरोप

सीहोर। शहर में एसपी बंगले के पास बुधवार शाम...

भोपाल के 55 इलाकों में गुरुवार को 4 से 7 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल। शहर के करीब 55 इलाकों में गुरुवार को...

Topics

पानी समझकर बाथरूम क्लीनर पीने से ढाई साल की मासूम की मौत, परिवार में पसरा मातम

इंदौर। चंदन नगर थाना क्षेत्र में खेलते-खेलते पानी समझकर...

छोला इलाके में युवक की बेरहमी से हत्या, धारदार हथियार से वार कर पत्थर से कुचला सिर

भोपाल। छोला मंदिर थाना क्षेत्र के मालीखेड़ी स्थित टिटोड़ी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img